Let’s travel together.

शिवपुरी में कोरोना के तीन नए पॉजिटिव केस मिले

0 168

– सीएमएचओ ने कहा कि लोगों को समझाइश व जागरूकता अभियान जारी

-सीएमएचओ ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले में कोरोना के 3 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। तीन पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य द्वारा बताया जा रहा है कि लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। लोगों को समझाइश दी जा रही है कि कोरोना की जो निर्धारित गाइडलाइन उसका सभी लोग पालन करें। गौरतलब है कि करीब एक महीने के बाद कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस शिवपुरी जिले में निकला है।
जो नए तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले है उनमें नरवर, पोहरी और पिछोर विकासखंड के एक-एक मरीज शामिल है स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन पॉजिटिव मरीजों की हिस्ट्री के बारे में पता किया जा रहा है उनके नजदीकी लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया है कि शुक्रवार को 51 लोगों को कोरोना जांच रिपोर्ट के दौरान 3 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जाता है कि तीन जो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं उनकी हालत ठीक है। गौरतलब है कि जिले में अभी तक 16251 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।


सीएमएचओ डॉ पवन जैन ने बताया कि जिले में जांच के दौरान शुक्रवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जिनकी ट्रेवल्स हिस्ट्री के बारे में पता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1 महीने के बाद यह नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।
सीएमएचओ डॉ जैन ने बताया कि लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है और गाइडलाइन का पालन करने के बारे में आवश्यक समझाइश भी दी जा रही है। इसके अलावा कोरोना से बचाव को लेकर प्रिकॉशन डोज भी लगवाने की अपील लोगों से की जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811