सुनील नायक बिनेका रायसेन
रायसेन जिले की गोहरगंज तहसील में ग्राम बिनेका के पास आज सुबह तड़के एक तेज रफ़्तार डम्फर की टक्कर से कई वाहन आपस में भिड़ गये। भूसे की मशीन ले जा रहे ट्रेक्टर में डम्फ़र ने मारी पीछे से टक्कर मारी।तीन ट्रेक्टर ट्रॉलियों सहित एक भूसे की मशीन को टक्कर मारकर डम्फर आगे जाकर पलट गया।

ट्रेक्टर में टक्कर पड़ने के बाद ट्रेक्टर ट्रॉली जाकर दो अन्य ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराये।कुल तीन ट्रेक्टर ट्रॉली एक भूसे की मशीन और एक आयशर ट्रेक्टर चपेट में आ गये।बड़ा हादसा टला कोई बड़ी अनहोनी होने से बाल बाल बची। ट्रेक्टर ट्रॉली सहित सभी के ड्राइवर क्लीनर सुरक्षित हे।