Let’s travel together.

इंदिरा आवास गांव में 3 महीने से जला पड़ा हुआ है बिजली का ट्रांसफार्मर

0 162

-स्कूली बच्चों के चल रहे हैं पेपर पढ़ाई हो रही प्रभावित

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत अम्बाड़ी के इंदिरा आवास मोहल्ले में लगभग 3 महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ पड़ा है। जिसको लेकर इंदिरा आवास के लोगों को अंधेरे में रहकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूली बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं। जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बिजली विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र पहाड़ी इलाके से लगा हुआ है। रात के समय अंधेरे में सोना पड़ता है। जिससे जंगली जानवर एवं सांप बिच्छू का डर सताता रहता है। वहीं मच्छर का प्रकोप भी बढ़ रहा है। रात में तो बाहर सोकर रात बिता लेते हैं। मगर दिन में गर्मी के कारण बुरा हाल होता है। और तो और स्कूल के बच्चों के पेपर चल रहे हैं। लाइट नही होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कई बार बिजली विभाग से शिकायत करने के बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं आया है।

इनका कहना है-
जैसे तैसे बिजली विभाग वाले 3 महीने पहले ट्रांसफार्मर उतार कर ले गए थे। लेकिन अभी तक दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। जिससे इंदिरा आवास क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार जिम्मेदारों को शिकायत की गई है। पर अभी तक कोई निराकरण नहीं हुआ है।
रोहित ठाकुर, स्थानीय ग्रामीण।

गांव पहाड़ी क्षेत्र से लगा होने के कारण रात के समय अंधेरे में सांप, बिच्छुओं का बहुत खतरा रहता है। तीन महीने से लगातार शिकायतें कर रहे हैं कि बिजली ट्रांसफार्मर लगा दिया जाए। लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। बिजली नही होने से स्कूली बच्चों की पढाई भी बहुत प्रभावित हो रही है। शासन प्रशासन से मांग है कि इंदिरा आवास गांव में शीघ्र विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
खुमान सिंह अहिरवार, स्थानीय ग्रामीण

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811