शिवपुरी। मोबाइल पर अश्लील वीडियो काॅल कर उसे रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इसमें युवक से पहले तो फोन पर उसका रिकार्डेड वीडियो भेजकर रुपये मांगे गए। जब उसने फोन पर रुपये देने से मना कर दिया तो दो लोगों ने उसे रोककर वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर 50 हजार मांगे। इससे यह स्पष्ट हो गया कि स्थानीय लोगों द्वारा ही ब्लैकमेल किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमित के अनुसार जब उसने कार्रवाई की चेतावनी दी तो फोन आना बंद हो गए। 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे जब अमित पोहरी बस स्टैंड से अपने घर कमलागंज जा रहा था तो दो अज्ञात लड़के मिले और कहने लगे कि तुम्हारा वीडियो हमारे पास है। 50 हजार रुपये दे दो नहीं तो वीडियो प्रसारित कर देंगे जिससे तुम्हारी बदनामी होगी। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपितों पर धारा 384, 34 भादवि के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।