Let’s travel together.

भोजशाला में ASI का सर्वे लगातार जारी! अंदर तीन हिस्सों में हो रही खुदाई, जल्द सामने आएगा बड़ा अपडेट

0 72

धार। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भोजशाला में आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया का सर्वे लगातार जारी है। सर्वे के सातवें दिन आज सुबह 7:50 पर ASI की टीम भोजशाला पहुंची आज टीम के साथ कुछ नए संसाधन भी अंदर ले जाए गए हैं। वहीं हिंदू पक्ष के आशीष गोयल ने जानकारी देते हुवे बताया कि भोजशाला के पिछले हिस्से में 3 जगह खुदाई का काम जारी है और उसमें लगातार तेजी आ रही है। आवश्यकता अनुसार खुदाई का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है।

ASI की टीम सर्वे के दौरान सभी चिन्हित स्थानों पर बड़े ही करीने से बारीकी से खुदाई सहित अन्य गतिविधि कर रहा है खुदाई में खुरपी, मिट्टी साफ करने के लिए ब्रश आदि संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है ओर बड़ी ही सावधानी पूर्वक सर्वे की पूरी प्रक्रिया चल रही है। साथ ही हमारे पास भोजशाला के बाहरी हिस्से की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरे भी लगी है जिनमे ASI के कर्मचारी काम करते दिखाई दे रहे है।

आपको बता दें कि धार की भोजशाला में ASI का सर्वे का आज सातवा दिन है। भोज शाला के बाहरी हिस्से में ASI की टीम के कर्मचारी मेजरमेंट मिलाते हुए नज़र आये। पहली बार भोज शाला के बाहर सर्वे की टीम के लोग दिखाई दिए। अभी तक सर्वे टीम का काम गोपनीय तरीके से भोज शाला के अंदर चल रहा था। आपको बता दें भोज शाला के पिछले हिस्से में 8 से 9 फीट तक की खुदाई हो चुकी है। गर्भग्रह के पिछले हिस्से में 9 फ़ीट गहराई का गड्डा हो चूका है, वही भोजशाला के बाहर सीढ़ियों कों ले जाते हुए कर्मचारी भी नज़र आये। जिससे माना जा रहा है टीम लकड़ी की सीढ़ियों के सहारे अंदर उतरी ओर साक्ष्य जुटाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा तो पति पहुंचा थाने, बोला- पूजा नहीं की तो दूंगा तलाक     |     मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद     |     डायमंड डीवाज़ द्वारा हैलोवीन किटी पार्टी का आयोजन संपन्न     |     जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ      |     नन्हे शेफ की बड़ी उड़ान, माँ के संग सजा स्वाद और मुस्कान     |     मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811