धार। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भोजशाला में आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया का सर्वे लगातार जारी है। सर्वे के सातवें दिन आज सुबह 7:50 पर ASI की टीम भोजशाला पहुंची आज टीम के साथ कुछ नए संसाधन भी अंदर ले जाए गए हैं। वहीं हिंदू पक्ष के आशीष गोयल ने जानकारी देते हुवे बताया कि भोजशाला के पिछले हिस्से में 3 जगह खुदाई का काम जारी है और उसमें लगातार तेजी आ रही है। आवश्यकता अनुसार खुदाई का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है।
ASI की टीम सर्वे के दौरान सभी चिन्हित स्थानों पर बड़े ही करीने से बारीकी से खुदाई सहित अन्य गतिविधि कर रहा है खुदाई में खुरपी, मिट्टी साफ करने के लिए ब्रश आदि संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है ओर बड़ी ही सावधानी पूर्वक सर्वे की पूरी प्रक्रिया चल रही है। साथ ही हमारे पास भोजशाला के बाहरी हिस्से की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरे भी लगी है जिनमे ASI के कर्मचारी काम करते दिखाई दे रहे है।
आपको बता दें कि धार की भोजशाला में ASI का सर्वे का आज सातवा दिन है। भोज शाला के बाहरी हिस्से में ASI की टीम के कर्मचारी मेजरमेंट मिलाते हुए नज़र आये। पहली बार भोज शाला के बाहर सर्वे की टीम के लोग दिखाई दिए। अभी तक सर्वे टीम का काम गोपनीय तरीके से भोज शाला के अंदर चल रहा था। आपको बता दें भोज शाला के पिछले हिस्से में 8 से 9 फीट तक की खुदाई हो चुकी है। गर्भग्रह के पिछले हिस्से में 9 फ़ीट गहराई का गड्डा हो चूका है, वही भोजशाला के बाहर सीढ़ियों कों ले जाते हुए कर्मचारी भी नज़र आये। जिससे माना जा रहा है टीम लकड़ी की सीढ़ियों के सहारे अंदर उतरी ओर साक्ष्य जुटाए।