Let’s travel together.

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर में सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग, पुजारी समेत 13 लोग झुलसे

0 204

हेमेंद्र नाथ तिवारी उज्जैन

उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई । पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए । बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल उड़ाने की वजह से आग भड़की । मंदिर में इस समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे । सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे ।

घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया । गुलाल दीपक पर गिरा । संभवत : गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई । उधर , रंग – गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे ।

इनमें भी आग फैल गई । कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाया । लेकिन , तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी , विकास , मनोज , सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811