Let’s travel together.

युद्ध के बीच इजराइल को नया झटका, एक और पश्चिमी देश ने छोड़ा साथ, भड़के यहूदी ग्रुप

0 94

गाजा में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाले इजराइल के हमलों का पूरी दुनिया में विरोध होने लगा है. जंग की शुरुआत से ही कई देश इजराइल की सैन्य कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. जैसे जैसे जंग लंबी खिंच रही है वैसे वैसे गाजा में मानवीय संकट गहरा रहा है. इजराइल की सैन्य कार्रवाई पर UN में पास होने वाले प्रस्ताव को अमेरिका वीटो करता आया है. लेकिन अब अमेरिका के भी सुर कुछ बदले दिख रहे हैं. अब इजराइल के एक और साथी को लेकर खबर आई है कि वो सैन्य सहायता रोक देगा.

इजराइल का झटका देने की तैयारी कर रहा ये देश है कनाडा. कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में इजराइल को दी जाने वाली हथियारों की खेप को लेकर एक प्रस्ताव पास हुआ है. विदेश मामलों की मंत्री मेलानी जोली ने ‘टोरंटो स्टार’ से बात करते हुए कहा कि कनाडा सरकार भविष्य में इजराइल को दी जाने वाली सैन्य मदद रोक देगी. ये प्रस्ताव न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसद में पेश किया था, साथ ही पार्टी ने कनाडा सरकार द्वारा गाजा में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम न उठाने पर निराशा व्यक्त की है.

अस्थाई लगी है रोक

हालांकि, इस प्रस्ताव के बावजूद कनाडा के फिलिस्तीन-इजराइल को लेकर स्टैंड में कोई बदलाव नहीं है. कनाडा कहता आया है कि फिलिस्तीन को राज्य का दर्जा इजराइल के साथ बातचीत के बाद ही मिलना चाहिए. कनाडा सरकार ने कहा है कि उन्होंने फिलहाल के लिए तो इजराइल के सैन्य निर्यात पर तो पाबंदी लगा दी है, लेकिन वे स्थिति के हिसाब से इसका आकलन करते रहेंगे. बता दें कनाडाई राष्ट्रपति ट्रूडो इजराइल के ‘सेल्फ-डिफेंस’ के लिए गाजा में हमले करने की हिमायत करते आए हैं.

प्रस्ताव को बताया कमजोर

कनाडा में मौजूद फिलिस्तीन समर्थक संगठनों ने इस प्रस्ताव को कमजोर बताया है. हालांकि संगठनों ने ये भी कहा, “ये प्रस्ताव गाजा में इजराइल के नरसंहार में कनाडाई भागीदारी को खत्म करने के लिए एक छोटा कदम है.”

यहूदी लॉबी ने किया प्रस्ताव का विरोध

मतदान के बाद इजराइल और यहूदी लॉबी ने इस प्रस्ताव को ‘गुमराह और झूठा’ करार दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कनाडा सरकार का ये कदम गाजावासियों को हमास के आतंक से छुटकारा पाने के रास्ते में अड़चन पैदा करेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811