Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री व विधायक बुधवार को करेगें सिविल अस्पताल के भवन का शिलान्यास

0 455

करोड़ की स्वीकृत राशि से किया जाना है भवन का निर्माण कार्य

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

विधानसभा मुख्यालय सिलवानी में 9 करोड़ की राशि से निर्मित कराए जाने वाले शासकीय सिविल अस्पताल भवन के शिलान्यास कार्य का शिवराज सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी व सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत आयोजित कार्यक्रम में करेगें।
जानकारी के अनुसार बुधवार को स्टेट हाईवे 15 स्थित कृषि विभाग की आवंटित भूमि पर स्वीकृत 8 करोड़ 97 लाख रुपए की राशि से सर्व सुविधायुक्त सिविल अस्पताल भवन का निर्माण कार्य किया जाना है। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि डा. प्रभुराम चौधरी व विधायक रामपाल सिंह राजपूत दोपहर 3 आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में निर्माण कार्य का शिलान्यास करेगें। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन स्तर पर तैयारियां की जा रहा हैं।
बताया जा रहा है कि करीब 38 सौ वर्ग मीटर भूमि पर भवन व कर्मचारी आवास का निर्माण कार्य निर्माण एजेंसी के द्वारा किया जाएगा। पीआईयू केे द्वारा निर्माण कार्य के लिए सागर की निर्माण एजेंसी मेसर्स राजेंद्र सिंह लोधी को निर्माण कार्य का ठेका दिया गया हैं । उन्नयन के बाद सिविल अस्पताल भवन के निर्माण कार्य शीध्र प्रारंभ कराए जाने की मांग नागरिको के द्वारा की जा रही थी। विधायक रामपाल सिंह राजपूतभी शीध्र ही भवन निर्माण कराए जाने केा संकल्पित है। निर्माण की विभागीय प्रक्रिया के चलते निर्माण कार्य प्रारंभ होने में बिलंब हो रहा था। लेकिन विधायक के द्वारा दिखाई गई सक्रियता से बुधवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्य संपन्न किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811