Let’s travel together.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक नहीं रहे

0 95

77 वर्ष की उम्र में दिल्ली के RML अस्पताल में हुआ निधन

नईदिल्ली।  जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल चौधरी श्री सत्यपाल सिंह मलिक जी का आज निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML) में अंतिम सांस ली।

स्वर्गीय सत्यपाल मलिक का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत ज़िले में हुआ था। वे अपने स्पष्ट वक्तव्यों, निर्भीक राय और राजनीतिक ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर, गोवा, मेघालय जैसे राज्यों में राज्यपाल के रूप में सेवाएं दीं। विशेष रूप से अनुच्छेद 370 के निरसन के दौरान उनका कार्यकाल जम्मू-कश्मीर में चर्चित रहा।

उनकी राजनीतिक यात्रा में विभिन्न दलों से जुड़ाव रहा — वे समाजवादी विचारधारा से निकले, लेकिन भारतीय जनता पार्टी, जनता दल, और कांग्रेस जैसी विभिन्न पार्टियों में काम किया।

उनके निधन से भारतीय राजनीति और समाज ने एक स्पष्टवादी, साहसी और अनुभवशील नेतृत्व खो दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811