मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज और कर्क रेखा के बीच शुक्रवार को तीन जगह अलग-अलग दुर्घटनाएं हुई जिनमें एक की मौत हो गई तो तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

भोपाल विदिशा हाईवे 18 कुल्हाड़िया मोड पर शुक्रवार शाम 7 बजे के लगभग तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिससे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवानगंज पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल की तरफ से आ रही थार गाड़ी क्रमांक एमपी 04 एल 7770 विदिशा की तरफ से आ रहे कंटेनर क्रमांक एमपी 04 जीबी 0184 से जा भिंडी, थार गाड़ी के पीछे चल रहे आईसर ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीबी 2260 भी पीछे से थार गाड़ी में घुस गए। जिससे थार गाड़ी में बैठे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत भोपाल अस्पताल भेजा गया। आपस में टकराने के कारण तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें थार गाड़ी आगे से चकनाचूर हो गई। तीनों गाड़ियों के आपस में टकराने के कारण भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर 2 घंटे तक जाम लग रहा। जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। घटनास्थल पर दीवानगंज पुलिस पहुंची सबसे पहले घायलों को अस्पताल भेजा गया इसके बाद 2 घंटे की मस्कत के बाद जाम खुल पाया।

बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर ऐसा कोई सा दिन नहीं जा रहा है जिस दिन 54 किलोमीटर मार्ग पर दुर्घटनाएं नहीं हो रही हो। रोज कहीं ना कहीं दुर्घटना हो रही है जिसमें कई लोग घायल हो रहे हैं तो कई लोगों की मौत भी हो रही है। इसके बावजूद भी एमपीआरडीसी द्वारा रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है जिसका खामियाजा आम नागरिकों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। आसपास के कई गांव के नागरिकों को कहना है कि अब रोड को चौड़ा किया जाना बहुत जरूरी है क्योंकि ट्रैफिक बहुत अत्यधिक बढ़ गया है। अगर रोड को चौड़ा नहीं किया गया तो आने वाले समय में और ज्यादा दुर्घटनाएं होगी।