Let’s travel together.

नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र को लेकर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने जताई आपत्ति, कहा- पूर्व के प्रस्ताव गलत

0 129

– शिवपुरी को नगर निगम बनाए जाने की चर्चाओं के बीच ग्रामीण क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को शामिल करने का मामला विवादों में आया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी नगर पालिका को नगर निगम में तब्दील करने का मामला लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर चर्चा में आ गया है, लेकिन इसी बीच शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि पूर्व में नगर निगम बनाने के लिए विस्तारित ग्रामों को शामिल किए जाने के फैसले पर वह व्यक्तिगत रूप से सहमत नहीं हैं।

शिवपुरी में एक पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत में भाजपा विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि पूर्व में विस्तारित क्षेत्र में जिन ग्रामीण क्षेत्रों खासकर नेशनल पार्क से लगे एरिया जिसमें सतनवाड़ा और झांसी रोड हातोद आदि क्षेत्र के ग्रामों को शामिल किया गया था वह निर्णय सही नहीं था जिसने भी यह निर्णय विस्तारित क्षेत्र के लिए लिया वह गलत था। शिवपुरी में पत्रकारों से चर्चा के दौरान देवेंद्र जैन ने कहा कि सिंहनिवास, रातोर और बडोदी तरफ काफी इलाके हैं। इस और नगर निगम के लिए विस्तारित सीमा पर विचार होना चाहिए।
शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के इस बयान ने पूर्व में सीमा विस्तार को लेकर मनमाने निर्णय पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिवपुरी विधायक देवेंद्र ने कहा कि नगर निगम सीमा विस्तार के लिए सभी लोगों से चर्चा होनी चाहिए।
गौरतलब कि शिवपुरी नगर पालिका को नगर निगम बनाए जाने को लेकर पूर्व में सीमा विस्तार को लेकर जो प्रस्ताव शामिल किए गए थे उसे पर कई ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत ने आपत्ति दर्ज कराई है और कई ग्राम पंचायत के ग्रामीण अपने आप को नगर निगम सीमा में शामिल करने को लेकर सहमत नहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811