Let’s travel together.

सप्ताह के प्रथम दिन से शुरू उधोगो में श्रमिकों की मौत का सिलसिला जारी

0 151

अब श्रीनाकोड इस्पात के श्रमिक की हुई मौत

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार से ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू में स्थित फेक्ट्रियो में श्रमिकों की मौत का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा गुरुवार को श्रीनाकोड इस्पात के श्रमिक की मौत की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस 2 में स्थित नाकोडा इस्पात में गुरुवार दोपहर एक श्रमिक की मौत हुई है मृत्यु कैंसे हुई यह स्पष्ट नही हुआ है ऐंसा बताया जा रहा है कि काम के दौरान सीने में दर्द हुआ और रायपुर के निजी अस्पताल ले जाने पर वहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया सिलतरा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सोमवार से शुरू हुआ हादसों का सफर जारी
ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा में सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार की शाम उस समय से हादसों की शुरुआत हुई जब तेज आंधी बारिश हुई सोमवार को तेज आंधी बारिश में बहेसर मार्ग स्थित फेक्ट्री की एक दीवार गिरी ओर उसी समय गैसी फायर फटने से दो श्रमिक झुलसे जिनमे एक कि मौके पर मौत हुई फेक्ट्री प्रबंधन ने इस घटना में मृतक के परिजनो को 15 लाख का मुआवजा दिया।


उक्त घटना के ठीक चौबीस घण्टे बाद मंगलवार शाम करीब चार बजे घनकुल स्टील नामक फेक्ट्री में टायर में हवा भरने के दौरान टायर ब्लॉस्ट होने से दी फेक्ट्री श्रमिको की दर्दनाक मौत हुई यहां फेक्ट्री प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई कोई भी श्रमिक हेलमेड तक नहीं लगाया हुआ था यानी सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी के चलते यदि इनकीं मौत कहा जाए तो कोई गलत नहीं ।
इस घटना के 14 घण्टे बाद बुधवार की सुबह एपीआई इस्पात फेक्ट्री में हादसा हुआ जहां एक श्रमिक की मृत्यु हुई ओर अब गुरुवार को नाकोड़ा इस्पात में एक श्रमिक की मौत इस तरह सोमवार से शुरू उधोगो में श्रमिकों की मौत का सिलसिला गुरुवार तक जारी रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चिखली टर्निंग से नाले में फिर गिरी कार 11 घायल     |     कंपनी में घेराबंदी कर 8 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, विदिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     अक्षय तृतीया पर दीवानगंज हाट बाजार में उमड़ी भीड़, बर्तनों-कपड़ों की जमकर हुई बिक्री     |     60 किसान पहुंचे कृषि मंत्री के पास, 80 साल से काबिज जमीन पर अब तक नहीं मिला अधिकार     |     उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा     |     डॉज बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन 18 मई से      |     गूंजा आत्मरक्षा का संदेश, कराते मास्टर ट्रेनिंग में छात्रों ने सीखे सुरक्षा के गुर     |     मंडीदीप नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की मांगों पर लिया बड़ा निर्णय, हड़ताल समाप्त      |     अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने निगरानी दल और कार्यकर्ता तैयार     |     अक्षय तृतीया पर हुआ था भगवान ऋषभदेव को इक्षु रस का प्रथम आहार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811