Let’s travel together.

भंवरखेड़ी, हिनोतिया में पानी की टंकी का निर्माण कार्य प्रारंभ,जल संकट से मिलेगी निजात

0 130

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गीदगढ़ के गांव भंवरखेड़ी, हिनोतिया में ग्रामीण पानी के लिए कई बरसो से परेशान हो रहे थे। हिनोतिया गांव में सरकारी दो हेड पंप हैं जिसमें से एक खराब पड़ा हुआ है दूसरे मे पानी कम आ रहा है। ज्यादा समस्या गर्मी के मौसम में आती थी। गर्मी के मौसम में ग्रामवासी काफी दूर से पानी भरकर लाते थे। एक हैंड पंप पर पूरा गांव पानी के लिए इकट्ठा हो जाता है कभी-कभी तो पानी के लिए ग्रामीण आपस में झगड़ने लगते थे। लेकिन अब नल जल योजना के तहत गांव में पानी की टंकी का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। गांव में पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है। पिछले साल क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने नल जल योजना के तहत ग्राम भंवरखेड़ी में 52.73 लाख रुपए लागत से शत प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन कार्य का भी शिलान्यास किया गया। जिसका कार्य प्रारंभ हो चुका है। अब भंवरखेड़ी और हिनोतिया गांव के ग्रामीणों को पानी के लिए नहीं तरसना पड़ेगा। अब हर एक घर में टोटी से पानी आ जाया करेगा।

भंवरखेड़ी, और हिनोतिया के ग्रामीण कई वर्षों से पानी के लिए तरस रहे थे ज्यादा समस्या गर्मी के मौसम आती थी लेकिन अब नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई जा रही है साथ ही टंकी का निर्माण करवाया जा रहा है। अब ग्रामीणों की समस्या हल हो जाएगी
गीदगढ़ सरपंच लीलाकिशन अहिरवार

हिनोतिया, भंवर खेड़ी में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से हम लोग पानी के लिए बहुत परेशान होना पड़ता था लेकिन अब हमारे गांव में पाइप लाइन और टंकी का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है कुछ ही दिनों मैं हमें सुविधा मिलने लगेगी।

इमरान खान, शाहरुख खान, सोनू,राहुल,नारायणसिंह लोधी
भंवरखेड़ी ग्रामीण

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811