Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल मंगलवार 05 मार्च 2024

0 92

मेष राशि – अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगें। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। आपके कार्य में किसी प्रकार की बाधा आ सकती है लेकिन आप अपना कार्य पूरा कर लेंगे.

वृष राशि – अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं, तो उसकी कोशिश करके देखें। परिणाम भले ही थोड़े समय बाद मिले, लेकिन आपका प्रयास सटीक रहेगा। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। आज जो अवसर मिलेंगे, उनके लिए आपको सिर्फ धैर्य रखना होगा। समय के साथ अपने प्लान में बदलाव कर लेंगे तो फायदा होगा।

मिथुन राशि – धन लाभ का योग हैं। ऑफिस में आज आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। आपकी काबलियत और ईमानदारी को देखते हुए कोई नया काम या जवाबदारी दी जा सकती है। लवमेट के लिये आज का दिन काफी अच्छा है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। परिवार का पूर्ण सहयोग प्रदान होगा। व्यापार में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि – आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती उन्हें नाराज कर सकती है। आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखें और बाहर के खाने-पीने से बचें। जरूरत होने पर फलों का प्रयोग करें। ये दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। कोई बड़ा फायदा भी आपको मिलेगा। स्टूडेंट्स किसी समस्या में उलझे रह सकते हैं। आप बुरे विचारों पर ध्यान न दे तो ही अच्छा रहेगा।

सिंह राशि – धन प्राप्ति के योग है। जरुरी दस्तावेजों को संभालकर रखे। व्यावसायिक मामलों में सुस्पष्ट सोच के साथ फैसला लें। कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समझौते की स्थिति बन रही है। व्यवसाय व नौकरी में स्थानांनतरण हो सकता है। भविष्य में अच्छे रास्ते मिलेंगे। करियर में आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अगर सब कुछ ठीक रहा तो आपके लिए तरक्की का द्वार जल्दी ही खुल जाएगा। किसी से अकारण तर्क-वितर्क नहीं करें। धैर्य रखें और समय बीत जाने दें।

कन्या राशि – कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आज आपका वस्त्र आदि के पीछे खर्च हो सकता है। आज वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी। आपका सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। खुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई खुबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। आज आप पक्षियों को दाना खिलाएं। समस्याएं दूर होंगी। अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे।

तुला राशि -कोई अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। आप कुछ ज्यादा ही बेचैन हो सकते हैं। सावधानी से काम करें और कामकाज की समीक्षा करें। थोड़ी सुस्ती रह सकती है और जिद की वजह से परिवार के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा।

वृश्चिक राशि – किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। माता-पिता से महत्वपूर्ण चर्चा सम्भव है। आज अपने मूड को नियंत्रण में रखें नहीं तो हाथ में आया हुआ कोई अवसर खो देंगे। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। किसी से विवाद हो सकता है।

धनु राशि – शारीरिक परेशानी या मानसिक अवरोध जैसे गुस्सा, डर आदि से परेशान हैं तो उसे टालने की बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें ताकि आप अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकें। पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। क्रोध और वाणी पर सयंम रखें नहीं तो किसी से मनमुटाव हो सकता है। सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय होगी। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है।

मकर राशि – अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। बौद्धिक क्षमता के बावजूद आप अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पा रहे हैं। उचित अवसर की प्रतीक्षा करें। आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। पार्टनर से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज आप अपनी इच्छाओं को दरकिनार ना करें। आज जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करें। शत्रु के गुप्त षड्यंत्र विफल होंगे। उन्नति के कार्यों में बाधा आ रही है।

कुंभ राशि – धन हानि हो सकती है इसलिए सोच समझकर धन का प्रयोग करें। मित्रों-स्नेहीजनों से सौगात मिलने से आनंद होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा। इच्छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी जिनकी तरफ तुरंत गौर करने की आवश्यकता है। सहयोगी नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में विशेष लाभ की संभावना है।

मीन राशि – आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, पर धैर्य से काम लें तो सम्बंधो में मधुरता बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। आज आपको मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |     ग़ैरतगंज में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के समय तय     |     4.75 करोड़ की सड़क बनी मुसीबत,रिपटे नहीं बनने से हादसों का खतरा, डंपर खाई में पलटा     |     तालाब में उमड़ी सफेद पक्षियों की चहल-पहल, भोजन की तलाश में दिनभर मंडराते रहे पक्षी     |     भीषण जल संकट की मार, सांची क्षेत्र में सूखने लगी ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल     |     एनसीसी कैडेट्स का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न     |     30 हजार की अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार… लेकिन असली शराब माफिया कौन?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811