Let’s travel together.

लहसुन से मिली राहत तो प्याज निकालने लगा आंसू, बढ़ गए दाम

0 82

सर्दियां कम होने की वजह से लहसुन की कीमतों में मंदी दिखनी शुरु हो गई हैं. कुछ दिन पहले तक लहसुन की कीमतें 600 रुपए के करीब पहुंच गई थी. जो अब घट कर 400 रुपए किलों के करीब आ गई है. इधर लहसुन की कीमतों से आम आदमी को राहत मिली है. तो अब प्याज फिर आंसू निकालने लगा है.

प्याज की कीमतों में एक बार फिर तेजी दिखने लगी है. दिल्ली के आजापुर मंडी में प्याज की कीमतों में 2 से 3 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. कारोबारियों का मानना है कि दाम अभी और बढ़ सकते हैं. तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्याज के दाम अचानक बढ़ने लग गए हैं.

इतने बढ़ गए दाम

इस फैसले के बाद दिल्ली के आजादपुर मंडी में जो प्याज पहले 15 से 25 रुपए प्रति किलो बिक रहा था वो अब बढ़कर 17 से 27 रुपए तक हो गया है. इसी मंडी मे प्याज का कारोबार करने वाले रमेश शर्मा के मुताबिक आने वाले दिनों में कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है. आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली में हर रोज करीब 70 से 80 ट्रक प्याज मंडियों में आते है. यही प्याज मंडी से रिटेल मार्केट में जाता है. सरकार के फैसले के बाद संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में आवक घट सकती है. अगर आवक घटती है तो प्याज की कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है. अभी कुछ समय पहले भी प्याज की कीमतों में अचानक तेजी देखने को मिली थी. फिर सरकार की ओर से किए गए प्रयासों के बाद इसकी बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाया जा सका. सरकार ने नैफेड और अन्य सरकारी स्टोर्स पर सस्ते प्याज बेचने शुरु किए.

इस वजह से बढ़ने लगी कीमतें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को विदेश व्यापार महानिदेशालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई जिसमें केंद्र सरकार ने नैशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (एनसीईएल) के माध्यम से बांग्लादेश को 50 हजार टन प्याज के निर्यात की अनुमति दी है. इस जिसके बाद शनिवार को सब्जी मंडी में अचानक प्याज के दाम बढ़ने लगे है. मंडी में कीमत 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ चुके हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |     सरकारी मूंग की बिक्री में 1100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर! मगरधा के गिरिराज वेयरहाउस की उपार्जित मूंग पर उठे सवाल     |     एक साल से वेतन नहीं मिलने पर रोते हुए कलेक्टर के पास पहुंची सुल्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की सफाई कर्मचारी     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो महुआ-गुड़ लाहन नष्ट     |     नगर परिषद गैरतगंज में 2.28 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात     |     देवनगर से खंडेरा तक निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा     |     तीन साल से बंद पड़ा विद्युत सब स्टेशन, परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने मैहर पहुँचकर माँ शारदा के किए दर्शन     |     क्षत्रिय महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 20 अक्टूबर को, 75% से अधिक अंक वालों को मिलेगा सम्मान     |     झूलेलाल बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811