Let’s travel together.

शुक्रवार रात फिर हुई आफत की बारिश,खेतो में फ़सले हुई आड़ी, किसानों को भारी नुकसान

0 142

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
4 दिन पहले हुई बारिश से कई किसानों को नुकसान हुआ था इसके तीन दिन तक मौसम साफ रहा शुक्रवार रात 10 बजे से हवा चलना प्रारंभ हुई देर रात बारिश प्रारंभ हो गई किसानों की मेहनत पर मौसम ने फिर से पानी फेर दिया। बारिश के साथ तेज हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास कराया, वहीं किसानों पर तो आफत ही टूट पड़ी। खेतों में खड़ी गेंहू ,चना , मटर, मसूर ,की फसल धरासायी हो गई। कई इलाकों में फसल की कटाई शुरू हो गई थी। फसल काट कर लोगों ने खेत में छोड़ दी थी, उसे उठा कर घर ले जाना बाकी थी। बारिश में ये फसल भी भीग गई। मौसम की इस मार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं।

पिछले कई साल से किसानों को खेती में नुकसान ही उठाना पड़ रहा था। कभी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल तबाह हो गई तो कभी फसलों का उचित मूल्य न मिलने से आर्थिक क्षति उठानी पड़ी किसानों को गेहूं की फसल से मुनाफे और पुराने नुकसान की भरपाई की उम्मीद थी। लेकिन मौसम के कड़े रुख के कारण कई किसानों की फसले आड़ी हो गई। हालांकि बारिश ज्यादा तेज हुई, लेकिन इसके पानी के साथ तेज हवा चलने से गेहूं व सरसो की फसल को नुकसान हो गया। गेहूं ,चना , मसूर और सरसों के पौधों में दाने पड़ रहे हैं। कई किसानों ने हाल ही में खेतों की सिंचाई भी की थी। ऐसे में तेज हवा के कारण फसले ऑडी हो गईं। वहीं कई क्षेत्रों में मामूली बूंदाबांदी ही हुई, लेकिन पल-पल बदलते मौसम को देखकर किसान को चिंता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811