Let’s travel together.

रायसेन जिले के 161479 किसानों के बैंक खाते में PM किसान सम्मान निधि की 32 करोड़ 29 लाख रु से अधिक राशि अंतरित

0 77

 

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

रायसेन।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज महाराष्ट्र में आयोजित पीएम किसान सम्मेलन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त की राशि किसानों को वितरित की गईं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रायसेन जिले के 161479 हितग्राही किसानों के बैंक खातों में 32 करोड़ 29 लाख 58 हजार रु की राशि अंतरित की गई है। रायसेन स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त राशि का वितरण कार्यक्रम सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के मुख्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री राजेन्द्र बघेल, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, रायसेन एसडीएम श्री पीसी शाक्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी और हितग्राही किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में हितग्राही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दो-दो हजार राशि के सांकेतिक चेक भी प्रदान किए गए।


विधायक डॉ चौधरी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी किसानों के कल्याण और आर्थिक उन्नति के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किश्तों में 06 हजार रू की राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत एक साल में 06 हजार रू की राशि इस प्रकार प्रदेश में किसानों को एक साल में 12 हजार रू की राशि प्रदान की जा रही है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महाराष्ट्र में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
जिले के 161479 हितग्राही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त के दो-दो हजार रू के मान से कुल 32 करोड़ 29 लाख 58 हजार रू की राशि प्रदान की गई है। सांची विधानसभा क्षेत्र के 43836 किसानों को 87672000 रू, उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के 51432 किसानों को 102864000 रू, सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के 42239 किसानों को 84478000 रू तथा भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के 23972 किसानों को 47944000 रू की राशि वितरित की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिलेभर में उत्साह के साथ मना देव उठनी ग्यारस का त्यौहार, देर रात तक आसमान में गूंजती रही आतिशबाजी     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811