Let’s travel together.

डेढ़ साल से मायके में रह रही पत्नी को समझाईश के बाद पति के साथ रवाना किया

0 104

 

कृष्णकांत सोनी

बेगमगंज रायसेन। परिवार परामर्श समिति के द्वारा एक परिवार को फिर से साथ रहने को तैयार किया। जिसके कारण एक और परिवार बिखरने से बच गया।परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी के बीच डेढ़ साल से चल रहे मनमुटाव का मामला आने पर केंद्र के सदस्यों द्वारा दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग कराकर पुनः उन्हें साथ रहने को राजी किया । डेढ़ साल से अपने 3 बच्चों को साथ लेकर पति से नाराज होकर मायके रह रही पत्नी को राजीकर ससुराल भेजा गया।

तहसील के ग्राम मरखेड़ा टप्पा निवासी रानू अहिरवार पिता रमेश अहिरवार की पत्नी बबीता बाई अहिरवार मामूली बातों पर घरेलू विवाद के चलते डेढ़ साल पहले अपने तीनों बच्चों को लेकर अपने मायके ग्राम वीरपुर चली गई थी और वहीं पर अपने मां-बाप के साथ रहकर मेहनत मजदूरी करते हुए अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी । पति एवं सास ससुर द्वारा कई बार उसे वापिस लाने प्रयास किया लेकिन वह वापस ससुराल नहीं आ रही थी ।

उक्त मामला जब परिवार परामर्श केंद्र में आया तो एसडीओ पुलिस सुनील बरकड़े के मार्गदर्शन में परिवार परामर्श समिति के सदस्यों में श्रीमती सविता भार्गव , प्रधान आरक्षकों बिंदेश्वरी श्रीवास्तव , शैलेंद्र सिंह , सैनिक मिथिलेश शर्मा के द्वारा दोनों पक्षों के बीच तीन बार कॉन्सलिंग कराकर पत्नी बबीता अहिरवार को अपने पति के साथ रहने के लिए राजी कर लिया । बबीता बाई अहिरवार अपने तीनों बच्चों को लेकर हंसी खुशी पति एवं सास ससुर के साथ ससुराल चली गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811