Let’s travel together.

बॉयफ्रेंड की लाश, रिवाल्वर और रूम नंबर 306… कातिल गर्लफ्रेंड की कहानी

0 63

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक युवक अपनी प्रेमिका को होटल पहुंचा था. दोनों खुशी-खुशी वहां पहुंचे थे, लेकिन थोड़ी ही देर में होटल के कमरे से युवक का शव बरामद किया गया जिसकी वजह से पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया. हैरान करने वाला सवाल ये है कि इतने समय में ऐसा क्या हुआ कि प्रेमी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया. होटल में युवक के सिर के पीछे गोली लगी हुई थी. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद युवती ने जमानत याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया.

बताया जा रहा है कि आरोपी सबाना परवीन उर्फ ​​जैनव खातून बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है. वह एकॉन बागान की रहने वाली है. वहीं मृतक रोहन प्रसाद राम 21 साल का था. रोहन 20 फरवरी यानी मंगलवार को अपनी प्रेमिका के साथ होटल के कमरा नंबर 306 में पहुंचा था. अगले दिन होटल का दरवाजा जब नहीं खुला तो उसे तोड़कर शव को बाहर निकाला गया. यह होटल आसनसोल के जीटी रोड पर कुमारपुर में मौजूद है.

होटल से क्या-क्या हुआ बरामद?

आरोपी प्रेमिका ने पुलिस को गुमराह करते हुए यह मानने से इंकार कर दिया कि रोहन की मौत वाली रात वह होटल में उसके साथ मौजूद थी. उसके बयान की जांच के लिए जब पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो बात कुछ और सामने आई. पुलिस को अब तक की जांच में होटल से रिवाल्वर और एक बैग मिला है. बैग में रोहन का फोन भी मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. रिवॉल्वर और गोलियों की फोरेंसिक जांच की गई है.

पुलिस ने रोहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए असनसोल के जिला अस्पताल में भेज दिया था. मोर्चरी से पुलिस को रोहन के सिर से निकली गोलियां जब्त कर ली हैं. फिलहाल, आरोपी सबाना को जमानत नहीं मिली है. न्यायमूर्ति ने सबाना की जमानत याचिका को खारिज करते हुए उसे 5 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811