Let’s travel together.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के व्यापार में 30 गुना की बढ़ोतरी, जगदंबा राज राजेश्वरी मंदिर की स्थापना पर बोले सीएम योगी

0 67

सीएम ने कहा कि नैमिषारण्य पुरातन वैभव को प्राप्त हो. इसका स्वरूप उसी रूप में फिर से प्राप्त हो सके, वह धर्म के साथ अर्थ के हित में भी है. यहां का पुरातन वैभव पुर्नस्थापित हो जाता है तो स्थानीय हजारों नौजवानों को रोजगार की सुविधाएं प्राप्त होंगी. अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहले सप्ताह में दो-तीन बार गया तो मैंने व्यापारियों से पूछा कि कुछ लाभ भी हो रहा है या सिर्फ भीड़ ही आ रही है तो उन्होंने बताया कि हमारा व्यापार एक सप्ताह में तीस गुना बढ़ गया है. अच्छे कार्य से समाज का हर तबका लाभान्वित होता है.

सीएम योगी ने कहा कि धार्मिक आयोजन सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा प्रदान करते हैं. शास्त्र कहता है कि धर्म से हीन व्यक्ति व पशु में अंतर नहीं है. धर्म केवल उपासना विधि नहीं है. धर्म अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. धर्म शाश्वत व्यवस्था है, जिसके माध्यम से हम लोग अनुशासन, कर्तव्य व सदाचार का पाठ पढ़ते हैं. इनसे जुड़े नैतिक मूल्य का समन्वय ही वास्तव में धर्म है. पंथ-संप्रदाय, उपासना विधियां आएंगी-जाएंगी, लेकिन धर्म हमेशा शाश्वत रहता है. सनातन धर्म इस सृष्टि व मानवता का धर्म है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811