Let’s travel together.

गाड़ियों को तोड़ा, पत्थर बरसाए… BJP MLA निलेश राणे के काफिले पर हमला

0 80

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में BJP विधायक निलेश राणे के काफिले पर पथराव हुआ है. निलेश का काफिला जब शिवसेना विधायक भास्कर जाधव के ऑफिस के बाहर से गुजर रहा था तभी भास्कर जाधव के समर्थकों ने निलेश की गाड़ी पर पथराव किया. पत्थरबाजी के बाद राणे समर्थक भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और दोनो गुट के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए. दोनों गुटों में हाथापाई हुआ है. फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है.

पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है. बता दें कि निलेश राणे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा समय में केंद्र मंत्री रहे नारायण राणे के बड़े बेटे हैं. इन्हीं के काफिले पर हमला किया गया है. भास्कर जाधव के समर्थकों ने राणे के काफिले में शामिल कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिसकर्मियों को आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है.

आंसू गैस के गोले दाग रही पुलिस

दोनों गुटों में हुई झड़प को काबू करने के लिए पुलिस फोर्स भी भेजी गई है. वहीं, बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के समर्थक मौके पर पहुंच गए हैं. विवाद आगे न बढ़े इसके लिए पुलिस बल के जवान आंसू गैंस के गोले का इस्तेमाल करके उन्हें अलग करने का प्रयास कर रही है. इस बीच राणे समर्थकों ने नारे भी लगाए.

कौन हैं निलेश राणे?

महाराष्ट्र में BJP के नेता और विधायक निलेश राणे सूबे की राजनीति में काफी सक्रिय रहते हैं. हालांकि, पिछले साल उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा था कि वह स्थायी रूप से राजनीति से अलग हो रहे हैं. निलेश राणे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बड़े बेटे हैं.

उनके भाई, नितेश नारायण राणे महाराष्ट्र विधानसभा में कंकावली निर्वाचन क्षेत्र के विधायक हैं. राणे ने 16वीं लोकसभा में एक सीट के लिए चुनाव लड़ा था लेकिन शिवसेना के उम्मीदवार विनायक राउत ने उन्हे शिकस्त दे दी थी. वहीं, साल 2019 से वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं. इससे पहले, साल 2009 से 2017 तक वह कांग्रेस के सदस्य रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811