Let’s travel together.

CM बीरेन सिंह का बड़ा फैसला, IRB के नए जवानों को सड़क मार्ग से नहीं भेजा जाएगा असम

0 136

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि भारतीय आरक्षित वाहिनी (आईआरबी) के नए जवानों को प्रशिक्षण के लिए सड़क मार्ग से असम भेजने की योजना रद्द कर दी गई है। सिंह ने शुक्रवार रात को फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘10वीं और 11वीं आईआरबी के नए जवानों को सड़क मार्ग से असम भेजने की योजना रद्द कर दी गई है। जल्द ही एक वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।”

क्यों लिया गया फैसला?
आईआरबी में भर्ती हुए नए जवानों के परिवारों तथा रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर विरोध किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने चिंता जतायी थी कि कुकी बहुल क्षेत्रों से होने वाली इस यात्रा से अधिकारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है और उन्होंने मांग की कि प्रशिक्षण इंफाल ईस्ट जिले में ही दिया जाए। शुक्रवार शाम को इन अधिकारियों के रिश्तेदार इंफाल ईस्ट जिले के पांगेई में मणिपुर पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज के मुख्य द्वार के समीप एकत्रित हुए और उन्होंने प्रशिक्षण के लिए सड़क मार्ग से असम ले जाने की योजना का विरोध किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |     नकटी प्रभावितों को न्याय दिलाने कांग्रेस का संघर्ष तेज, प्रदेश कांग्रेस जांच समिति की तीसरी बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811