Let’s travel together.

खुलेआम घूम रहा जिलाबदर आरोपी को भारकच्छ पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायालय ने भेजा जेल

0 274

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

नई सरकार के गठन के बाद मोहन यादव सरकार प्रशासनिक कसावट को चुस्तदुरुस्त करने लिए सतत प्रयासरत हैं ..
विगत दिनों मुस्कान अभियान के तहत बाड़ी पुलिस ने पाँच माह से गुम नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया तो आज गुंड़ा बदमाशों फरार मुजरिमों व आदतन अपराधियों के विरुध कठोर कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है, आदतन आपराधियो की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही भी पुलिस द्वारा समय समय पर संबंधित न्यायालय मे की जा रही है।
आपराधियो की लगातार धरपकड की जा रही है जिससे कानून व्यववस्था बनी रहे , जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के कुशल नेतृत्व एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे व एसडीओपी बाडी श्रीमति अदिती बी सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भारकच्छ उप निरीक्षक विनोद परमार की टीम द्वारा जिला अपराधियों की धरपकड़ के दौरान जिला बदर का आरोपी भूरा उर्फ सुरेन्द्र पिता दशरथ सिंह गौर निवासी ग्राम मनकापुर को जिला दण्डाधिकारी महोदय रायसेन द्वारा उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि होने के कारण माह नवम्बर 2023 मे जिला रायसेन एवं जिला रायसेन की सीमावर्ती जिलो से 06 माह के लिये निष्कासित कर जिलाबदर किया था। दिनांक 14.02.2024 को थाना भारकच्छ पुलिस टीम द्वारा देहात भ्रमण के दौरान अनावेदक भूरा गौर को जिला बदर आदेश का उल्लघंन करते हुये गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुध्द थाने पर अपराध धारा 14 म.प्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811