Let’s travel together.

TODAY::राशिफल शनीवार 08जुलाई 2023

0 98

मेष राशि-जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। रोजगार क्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। नये-नये कार्यों पर केंद्रित होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को छोटी-मोटी परेशानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि-जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। घरेलू कुछ पुरानी समस्याएं हल होंगी। रोजगार में अति व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। धार्मिक विचारों से प्रभावित रहेंगे। रविवार एवं मंगलवार को राजनीतिज्ञों की सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाओं से सफल होंगे। रोजगार में अपनी प्रतिमा का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूसों से दूर रहें।

 मिथुन राशि-रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। नये रोजगार के प्रति आकषिर्त होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल समय होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु दवाब बनाएंगे। एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन परेशान रहेगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को रोजगार में नये संबंध बनेंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कर्क राशि-काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। नई दिशा में सकारात्मक सोच का लाभ उठाएंगे। किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लांछन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें

सिंह राशि-इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। रविवार एवं सोमवार को मन में अच्छी अभिलाषाएं जागृत होंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण अच्छा होगा। कुछ नई चिंताओं से प्रभावित रहेंगे।  राजनीतिज्ञों की राजनीति क्षेत्र में प्रबलता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध मधुर होंगे। सामाजिक कार्यों के निवर्हन में तत्पर रहेंगे। रोजगार में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।

कन्या राशि-विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। आर्थिक कठिनाइयां रहेंगी किंतु हर स्थिति का समाना कर लेंगे। राजकीय कर्मचारियों का  स्थानान्तरण संभव। घर में किसी मांगलिक आयोजन की तैयारी जोरों पर होगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। कर्जदारों से कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। परिजनों की बातों का बुरा न माने।

तुला राशि-प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। रोजगार क्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। कुछ अनूठी अभिलाषाओं से प्रभावित रहेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को काल्पनिकता में नहीं बल्कि वास्तविकता में जीने का प्रयास करें। अनावश्यक कायार्ें में समय बर्बाद न करें। स्वयं को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें।

वृश्चिक राशि-बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित हो सकती है। धार्मिक आयोजन में सक्रिय रहेंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा संभव। आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन संभव। आय के नये साधन सुलभ होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय के हिसाब से खर्च करें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को श्रेष्ठजनों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि-अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन रहेगा। कुछ नई योजनाएं प्रगति का मार्ग खोलेंगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। विद्यार्थियों का शिक्षा में परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी अतिमहत्वपूर्ण कार्य की कुशल पूर्ति हेतु परेशान होंगे। लाभ के अवसर मन को खुश रखेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को रोजगार क्षेत्र में प्रतिमा निखरेगी। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि-नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कमजोर मनोबलवश नकारात्मकता हावी रहेगी। सोमवार एवं मंगलवार को सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। घरेलू वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।

कुंभ राशि-महत्वपूर्ण दायित्वों पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। रोजगार क्षेत्र में क्षमता निखरेगी। राजनीतिज्ञों के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चस्तरीय लोगों का सहयोग मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोध संभव। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग ऊर्जावान बनायेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।

मीन राशि-शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं रहेंगी। सगे-संबंधियों के बीच मधुरता कायम रखें। बीती हुई बातों को भूलें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। आकस्मिक रोजगार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811