Let’s travel together.

हरदा में हुए हादसे के बाद प्रशासन की सख्ती के चलते उतावली नदी में फेंके आधे बने सुतली बम, सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम

0 54

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के निम्बोला थाना क्षेत्र अन्तर्गत शहर से लगे ग्राम गारबलड़ी में उतावली नदी में सुतली बम के आधे बने हुए पटाखे बड़ी मात्रा में फेंक दिए गए हैं। इसका बारूद नदी के पानी में मिलने से पानी दूषित हो रहा है। यहां पास ही में पटाखा फैक्ट्री भी है, सूत्रों की माने तो यहीं से यह बम नदी में फेंके होंगे। क्योंकि आसपास कोई और पटाखा फैक्ट्री मौजूद नही है। वहीं नदी के बीच में बम से भरी बोरियां होने का अंदेशा है।

हरदा में हुए हादसे के बाद प्रशासन पटाखे बनाने वाली फैक्ट्रियों और गोदामों की सख्ती से जांच कर रहा है। रहवासी क्षेत्रों में ऐसे गोदामों को हटाया जा रहा है, तो क्षमता से ज्यादा पटाखे और बारूद मिलने पर सख्ती हो रही है। इस बीच नदी में इस तरह – आधे बने हुए पटाखे फेंका जाना शंका पैदा करता है। नदी में बोरियां भरकर आधे बने हुए पटाखों को फेंका गया है। बोरियों से बहकर नदी के किनारे पड़े सुतली बम का बारूद पानी में बह रहा है।

यह पटाखे नदी के किनारे जमा हो रहे हैं। कागज से लिपटे होने के कारण खुलने पर यह बारूद नदी में मिल रहा है, जिससे पानी दूषित हो रहा है। वहीं जब इस सबन्ध में एसडीएम पल्लवी पौराणिक से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है तहसीलदार द्वारा जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811