Let’s travel together.

फिर उठी निजी स्कूल,कालेजों के सामने स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग

0 81

शिवलाल यादव रायसेन

शहर के सागर भोपाल स्टेट हाइवे स्थित शाइनिंग पब्लिक हासे स्कूल रायसेन सहित सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल, शासकीय स्वामी विवेकानंद डिग्री कालेज ,शासकीय गर्ल्स हासे स्कूल संस्कार पब्लिक स्कूल रायसेन ,शासकीय एक्सीलेंस स्कूल पाटनदेव के सामने अभिभावकों, आमजनों द्वारा एक बार फिर से सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग जिम्मेदार विभाग के अफसरों से की है।जबकि स्कूल प्रबंधन द्वारा एक दो बार पत्राचार भी कर चुके हैं।जिला व पुलिस प्रशासन सहित जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की नींद से तब जागते हैं।जब कोई सड़क दुघर्टना घटित हो जाती है।हाफ टाइम लंच के समय स्कूल कालेजों के छात्र छात्राएं स्कूल कॉलेजों के बाहर आकर सड़क किनारे गप्पों में मशगूल रहते हैं।ऐसे में अगर रोड़ किनारे बेकाबू रफ्तार से दौड़ते वाहन जो राहगीरों को दुर्घटना कर सकते हैं।
स्पीड ब्रेकर बनाना जरूरी.
हाइवे और नेशनल हाईवे किनारे स्पीड ब्रेकर प्रशासन के अफसरों जरूर बनवा देना चाहिए।ताकि दुर्घटना से आसानी से बचा जा सके।

रामकिशन यादव अभिभावक रायसेन
दुर्घटना से देरी भली....
सड़क किनारे दुर्घटना से बचाव के लिए स्पीड ब्रेकर बनाया जाना बेहद जरूरी है।जिम्मेदार विभाग के आला अफसरों का ध्यान स्पीड ब्रेकर बनाए जाने पर रहना चाहिए।

विक्रम सिंह प्रजापति अभिभावक
हमने दो बार दिए आवेदन….
हमने जिला व पुलिस प्रशासन को जनहित में एक दो बार सागर भोपाल स्टेट हाइवे पर स्कूल कॉलेजों के सामने स्पीड ब्रेकर बनाए जाने आवेदन दिए।विभागों को पत्राचार भी किया।लेकिन उनके ज्वलन्त मुद्दे को अनसुना कर दिया।

सतेंद्र सिंह राणा शाइनिंग पब्लिक हासे स्कूल संचालक रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811