Let’s travel together.

खंडवा में एंबुलेंस ने बीच बाजार में तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा..

0 77

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एंबुलेंस ने तीन लोगों को बीच बाजार में टक्कर मार दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित हो गई थी। एंबुलेंस की रफ्तार बहुत तेज थी पहले एंबुलेंस ने फल के ठेले वालों को टक्कर मारी। उसके बाद तीन लोगों को टक्कर मार दी। एंबुलेंस की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार चल रहा है।

कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना के बाद लोगों की भी काफी भीड़ लग गई थी। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को अस्पताल के लिए भेजा और एंबुलेंस ड्राइवर को भी पकड़ लिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि एंबुलेंस ड्राइवर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और लोगों को टक्कर मार दी कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811