Let’s travel together.

48 घंटे, ताबड़तोड़ गोलियां और खूनी वारदात… मुंबई के बाद अब पुणे शूटआउट से दहला महाराष्ट्र

0 90

महाराष्ट्र में 48 घंटे के अंदर शूटआउट की दो खबरों से सनसनी मची हुई है. एक मामला मुंबई का है जबकि, दूसरा मामला पुणे का. मुंबई में फेसबुक लाइव के दौरान शूटआउट के बाद खुदकुशी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब पुणे में भी मिलता-जुलता केस देखने को मिला. यहां औंध इलाके में एक रिक्शा चालक ने अपने ही सर्राफा व्यापारी दोस्त को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. हालांकि, घायल सर्राफा व्यापारी का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

इससे पहले 48 घंटे पहले मुंबई में फेसबुक लाइव के दौरान शूटआउट को अंजाम दिया गया था. उस केस में उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर को समाजसेवी कार्यकर्ता मौरिस भाई ने गोली मार कर खुद जान दे दी थी. दोनों के बीच आपसी रंजिश थी. इसी के चलते पहले मौरिस भाई ने अभिषेक को दोस्ती की बात कहकर अपने यहां बुलाया.

फिर दोनों ने फेसबुक लाइव भी किया, लोगों को ये दिखाने के लिए कि अब दोनों में दोस्ती हो गई है. लेकिन तभी मौरिस ने अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मार दी. फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह मामला अभी भी महाराष्ट्र में तूल पकड़े हुए है. मुंबई की क्राइम ब्रांच इस केस की जांच में जुटी हुई है कि शनिवार को पुणे में फिर से ऐसी घटना के बाद से महाराष्ट्र में सनसनी मच गई है.

क्या है पुणे शूटआउट केस?

पुणे केस की बात करें तो अनिल धमाले पेशे से एक रिक्शाचालक है. उसकी सर्राफा व्यापारी आकाश जाधव से गहरी दोस्ती थी. लेकिन दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था. शनिवार शाम को उसने आकाश से कहा कि चलो कॉफी पीने चलते हैं. आकाश भी उसकी बात मान गया और दोनों नजदीक के एक होटल में कॉफी पीने के लिए जा पहुंचे. लेकिन आकाश नहीं जानता था कि अनिल के दिमाग में क्या चल रहा है. अनिल को उसे मार डालने के इरादे से ही यहां आया था. अनिल ने प्लानिंग के तहत होटल के पास पहुंचते ही आकाश पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी.

जिस कारण आकाश खून से लथपथ हालत में वहीं गिर पड़ा. वहीं, अनिल ऑटोरिक्शा पर सवार होकर वहां से भाग गया. सरेआम हुए इस शूटआउट से वहां खड़े लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायव आकाश को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. तभी पता चला कि आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस को मृतक अनिल के पास से एक नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि आकाश मुझे पैसों के लिए तंग कर रहा था. परेशान होकर ही मैं यह कदम उठाने जा रहा हू्ं. फिलहाल आकाश कोई भी बयान देने की हालत में नहीं हैं. लेकिन हालत में सुधार होते ही पुलिस उनसे पूछताछ करेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने की अपील     |     पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811