Let’s travel together.

स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने बेगमगंज में 740 करोड़ रू लागत से पाईप लाईन बिछाने के कार्य का किया शुभारंभ

0 147

नर्मदा रिवर गैरतगंज-सिलवानी, बेगमगंज एक्सटेंशन-2 मल्टीविलेज सप्लाई स्कीम अंतर्गत गॉवों में बिछाई जाएगी पाईपलाइन

रायसेन।लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा बेगमगंज में आयोजित कार्यक्रम में जल जीवन मिशन अंतर्गत नर्मदा रिवर गैरतगंज-सिलवानी, बेगमगंज एक्सटेंशन-2 मल्टीविलेज सप्लाई स्कीम अंतर्गत 740 करोड़ रू लागत से पाईप लाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह भी साथ रहे। इसके पूर्व उन्होंने कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि आज से गैरतगंज, बेगमगंज तथा सिलवानी के अनेक ग्रामों में 740 करोड़ रू लागत से पाईप लाईन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। शीघ्र ही यह कार्य पूर्ण हो जाएगा और पाईप लाईन के माध्यम से हजारों घरों में नल के माध्यम से शुद्ध जल पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में तीन करोड़ लोगों को ही नल से पेयजल मिलता था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में घर-घर में नागरिकों को नल से शुद्ध पेजयल उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अधिकतर बीमारियां दूषित पानी से ही होती हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशा है कि घर-घर शुद्ध पेयजल मिले। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा उन्हें स्वास्थ्य राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका प्रयास है कि प्रदेश में सभी स्वस्थ्य रहे। आज इस वृहद परियोजना का शुभारंभ किया गया है। इस कार्य के पूर्ण होने से हजारों घरों में नल से शुरू पेयजल पहुंचने लगेगा। इससे महिलाओं को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और शुद्ध पेयजल मिलने से कई बीमारियों से भी बचाव होगा।


राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों, पिछड़ों को ध्यान में रखकर अनेकों योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि पहले गैस चूल्हा और कनेक्शन आमजन की पहुंच से बहुत दूर था। महिलाओं को मजबूरी में कच्चे चूल्हे पर भोजन बनाना पड़ता था, जिससे निकलने वाला धुआं उनके और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता था। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलान के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू की, जिसमें गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस चूल्हा तथा कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार पहले गरीबों का पूरा जीवन झोपड़ियों, कच्चे घरों में ही निकल जाता था। वह पक्का मकान नहीं बनवा पाते थे। अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान बनवाए जा रहे हैं।


कार्यक्रम में पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह ने कहा कि ग्रमाण क्षेत्रों में महिलाओं को पेयजल के लिए बहुत परेशानी होती थी। महिलाओं को कुओं, हैण्डपम्पों पर लाईन में लगकर पानी भरना पड़ता था और फिर घर तक लाना पड़ता था। अनेक गॉवों में तो कई किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता था। इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नल जल योजना शुरू की है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर में नल से शुरू पेयजल उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। गैरतगंज-सिलवानी और बेगमगंज क्षेत्र के अनेकों गॉव में 740 करोड़ रू लागत से पेयजल वितरण हेतु पाईप लाईन बिछाने के काम का आज शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811