Let’s travel together.

सलामतपुर उपमंडी में गेंहू खरीदी हुई प्रारंभ, पहले दिन हुई 700 क्विंटल की खरीदी

0 588

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

नगर की उपमंडी में सोमवार को उपमंडी अध्यक्ष बल्लभ अग्रवाल द्वारा विधिवत तोलकांटे एवं ट्रालियों की पूजा करके गेंहू खरीदी का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर उपमंडी अध्यक्ष वल्लभ अग्रवाल, मंडी प्रभारी सुरेन्द्र मोहन तिवारी, उपमंडी सहायक विनोद बघेल, व्यापारी पवन तोमर, नवीन अग्रवाल, भानू प्रताप, नितेश साहू, सुरेश साहू, पराग अग्रवाल, हरनाम सिंह, देवेंद्र साहू, निश्चल अग्रवाल, देवेंद्र बघेल, मदन तोमर व निक्की अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कृषि उपमंडी सलामतपुर में सोमवार को पहले दिन ही लगभग 12 ट्रालियों के माध्यम से सात सौ क्विंटन गेंहू व्यापारियों द्वारा खरीदी गई। 2052 रुपए के शुभ महूर्त में किसान का गेंहू खरीदा गया।

नगर सलामतपुर की कृषि उपमंडी में विदिशा, बैरसिया, कचनारिया, सांची, सलामतपुर, रातातलाई, खोहा, दीवानगंज, सोजना, मेढ़की, बेसर, शाहपुर, बेरखेड़ी चौराहा, मुडियाखेड़ा, गाडरखेड़ी, तिजालपुर सहित अन्य गांव के किसान अपना गेंहू बेचने आए थे। कृषि उपमंडी में मज़दीकी गॉव से अपनी गेंहू की उपज बेचने आए किसान जगमोहन सिंह दांगी ने बताया कि इस वर्ष गेंहू का उत्पादन अच्छा हो रहा है। प्रति एकड़ पंद्रह से लेकर बीस क्विंटल  गेंहू का उत्पादन मिल रहा है। लेकिन सलामतपुर उपमंडी में मेरे गेंहू की अच्छी कीमत 2052 रुपए क्विंटल के हिसाब से मिल गई है। जबकि अन्य मंडी में उन्नीस सो रुपए से लेकर दो हज़ार रुपए क्विंटल ही मिल पा रहे थे।सलामतपुर उपमंडी के प्रभारी सुरेन्द्र मोहन तिवारी ने बताया कि सोमवार को गेंहू खरीदी का शुभारंभ किया गया है। पहले दिन ही 12 ट्रालियों के माध्यम से लगभग सात सौ क्विंटल गेंहू की आवक हुई है। जिसे व्यापारियों द्वारा अठ्ठारह सो रुपए से लेकर दो हज़ार बावन रुपए तक खरीदा गया। उपमंडी में तीन जिलों व दो दर्जन गांव के किसान अपनी गेंहू की उपज बेचने आए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811