Let’s travel together.

फैक्ट्री चौराहे पर पीने के पानी की टंकी बनी शोपीस

0 359

प्यास बुझाने के लिए इधर उधर राहगीर भटक रहे हैं राहगीर

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रायसेन जिले में ब्लाक एवं पंचायत स्तरों पर बैठे जिम्मेदार अफसरों की अनदेखी इस कदर है कि सरकारी सुविधाएं जनता तक पहुंचने के बजाय योजनाएं लागू होते ही धड़ाम हो रहीं हैं। जिले के सांची विकासखंड के भोपाल विदिशा हाइवे 18 दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर राहगीरों एवं यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए पानी की टंकी बनी हुई है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को गर्मी के मौसम में पीने का पानी मिल सके मगर जिम्मेदारों की अनदेखी की वजह से 15 दिन से यह पानी की टंकी नहीं भरी गई है। ऐसी भीषण गर्मी में पानी की टंकी सूखी पड़ी हुई है। जिससे यहां से भोपाल विदिशा की बसों में बैठने वाले यात्री और विदिशा भोपाल मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को प्यास बुझाने के लिए पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ता है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पहले जल सप्लाई का वॉल खराब हो गया था। इस वॉल को ग्रामीणों ने चंदा करके लगाया था। अब 15 दिन से पानी नहीं भर रहा है टंकी में जिससे आसपास के दुकानदार सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और ऐसी भीषण गर्मी में पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ता है। मगर जिम्मेदार हैं कि ध्यान नहीं दे रहे हैं।

सोमवार को बस से भोपाल से विदिशा जा रहे राहुल शर्मा ने बताया कि दोपहर के समय उनको दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा पर बहुत तेज़ प्यास लगी। जब वह बस से उतरकर पानी की टंकी पर बॉटल में पानी भरने पहुंचे तो टंकी में पानी नही था। मजबूरी में उन्हें 20 रुपए की पानी की बॉटल खरीदनी पड़ी। उन्होंने कहा कि ज़िम्मेदार इस भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को प्यासा मार रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811