मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा रेलवे दीवानगंज मैं शनिवार को शोभा यात्रा निकाली गई। सेमरा रेलवे स्टेशन पर गायत्री महायज्ञ एवं किसान मेला का आयोजन हो रहा है जिसमें आसपास के 20 गांव के किसान इस मेले का फायदा उठा रहे। साथ ही दीवानगंज मैं रविवार को बाजार लगता है वह बाजार दो रविवार को सेमरा में लगेगा। इस मेले का समापन 12 फरवरी को पूर्ण होगा। मेला ग्राउंड में गायत्री मंदिर बना हुआ है जिस पर रामलीला का आयोजन हो रहा है इस आयोजन में शनिवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में कन्याएं और महिलाएं, गांव के भक्तगण नंगे पैर ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए गायत्री मंदिर पहुंची। सेमरा में आज शोभा यात्रा निकलने पर ग्राम की महिलाओं ने अपने घर आंगन को दीपावली की तरह सजाकर, उन पर रंगोली बनाकर कलश यात्रा का स्वागत और पुष्प वर्षा की इस गायत्री मंदिर में हर साल महायज्ञ का आयोजन किया जाता है इस दौरान इस वर्ष आचार्य कृष्णा पांडे के मुख से प्रवचन सुनाएं जाएंगे यह प्रवचन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सुनाए जाएंगे सेमरा स्टेशन दीवानगंज में गायत्री मंदिर बन रहा है इस मंदिर पर गायत्री महायज्ञ और मेला लगते हुए 66 वर्ष हो गए है इस मेले का दिनों दिन महत्व बढ़ता जा रहा है। साथ में ही मंदिर का निर्माण चल रहा है इस मंदिर के निर्माण में ग्राम वासियों का काफी सहयोग प्राप्त हो रहा है
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।