Let’s travel together.

बच्चे ने पपी को गोद में उठाया, ऊपर से पार्किंग में फेंका; दर्दनाक मौत

0 70

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले का का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में छोटे बच्चे ने पपी को गोद में उठाकर पार्किंग की बेसमेंट में फेंक दिया. इससे पपी की दर्दनाक मौत हो गई. तभी इस घटना का किसी ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. पपी के इस तरह मौत की घटना का ये वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है. यह पूरी घटना ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी 14th एवेन्यू की है.

वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि करीब दस साल का बच्चा सोसाइटी के गार्डेन में खेल रहे पपी को गोद में उठा कर ले जा रहा है. इसके बाद वह गार्डेन से ही पपी को पार्किंग के बेसमेंट में फेंक देता है. जिस दौरान वह पपी को बेसमेंट की पार्किंग में नीचे फेंकता है. तब गार्डेन में और भी लोग वहां पर वॉक कर रहे होते हैं. किसी ने बच्चे को इस तरह पपी को फेंके जाने से नहीं रोका. पपी के नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई.

बच्चे की मानसिक स्थित ठीक नहीं!

इस घटना के बाद से सोसाइटी के लोगों में आक्रोश है. बच्चे के प्रति लोगों ने नाराजगी जाहिर की है. लोगों का कहना है आसपास टहल रहे लोगों को ऐसा करने से रोका जाना चाहिए था. बताया जा रहा है कि जिस बच्चे ने पपी को नीचे फेंका है. उसकी मानसिक स्थित सही नहीं है. हालांकि, अभी बच्चे के माता-पिता की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

कुत्तों के साथ बर्बरता की घटनाएं

बता दें कि इसके पहले भी कुत्तों के साथ बर्बरता की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक युवक ने कुत्ते को लाठी-डंडे से जमकर पीटा था. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. कुत्तों के साथ होती इस बर्रबरता पर जानवरों की रक्षा के लिए काम करने वाले एनजीओ ने नाराजगी जाहिर की थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |     दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811