Let’s travel together.

क्या आपको पता है भगवान श्रीराम की एक बहन भी थी?

0 601

जानिए रामायण के गुमनाम किरदार शांता की कहानी
रामायण की कहानी तो सभी जानते हैं। मगर बहुत कम लोगों को पता है कि राजा दशरथ के चार बेटों के अलावा एक बेटी भी थी, जिसका नाम शांता था। पढ़ें भगवान श्रीराम की बहन शांता की अनसुनी कहानी

राजा दशरथ की तीन पत्नियां थीं, जिनसे उनके चार बेटे हुए। उनका नाम राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न है। क्या आप जानते हैं कि इनके अलावा दशरथ की एक बेटी यानी श्रीराम की एक बहन भी थी। उसका नाम शांता था। राम-लक्ष्मण और सीता की कहानी के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन शांता के बारे में बहुत कम लोगों को पता हैरामायण की कथाओं में शांता का जिक्र मिलता है। माना जाता है कि राजा दशरथ के चार बेटों के अलावा एक बेटी भी हुई थी। उसका नाम शांता था। शांता दशरथ और कौशल्या की बेटी थीं। खास बात यह है कि वह श्रीराम से भी बड़ी थीं।
एक बार कौशल्या की बहन वर्षिणी और उनके पति राजा रोमपद अयोध्या आए। रोमपद अंगदेश के राजा थे। मजाक-मजाक में वर्षिणी ने अपनी बहन कौशल्या से शांता को गोद लेने की बात कह दी। तभी राजा दशरथ ने उनकी बात सुन ली और वर्षिणी को अपनी बेटी शांता को गोद देने का वचन दे दिया। इस तरह वर्षिणी और रोमपद ने शांता को गोद ले लिया। राजा रोमपद ने शांता का विवाह ऋषि श्रृंग से करवाया था।

वहीं, दूसरी ओर कुछ मत कहते हैं कि राजा दशरथ ने एक ऋषि को अपनी पुत्री गोद दे दी थी। वहीं, कुछ मान्यताओं के अनुसार राजा दशरथ की शांता के अलावा एक और बेटी थी। उसका नाम कुकबी था। हालांकि कुकबी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है।इसलिए उसका जिक्र बहुत कम आता है।भारत में हैं शांता के मंदिर, राम के बहन की होती है पूजा
भगवान राम की बहन शांता को कुछ लोग पूजते भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शांता के भारत में दो मंदिर हैं। इनमें से एक हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के पास एक पहाड़ी पर स्थित है। वहीं दूसरा मंदिर कर्नाटक के श्रंगेरी में स्थित है। इस जगह का नाम भी ऋषि श्रृंगी के नाम पर पड़ा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |     रंजना भारद्वाज की नियुक्ति पर बधाइयों का तांता     |     सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811