Let’s travel together.

प्रदेश के दो धाकड़ खिलाड़ियों का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन, रोहित शर्मा ने बताया क्यों अनुभवियों के बदले युवाओं को दिया मौका

0 138

हैदराबादः  इंग्लैंड के खिलाफ आज से शुरू होने वाले पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में मध्यप्रदेश के दो धाकड़ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। टीम में इंदौर के रजत पाटीदार और आवेश खान का चयन हुआ है। इस सीरीज का पहला मैच आज से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों में विराट कोहली नहीं खेलेंगे जिसके चलते रमज पाटीदार का चयन किया गया है।

रजत पाटीदार की बात करें तो आज का मैच उनके लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू मैच होगा। हालांकि रजत पाटीदार को टीम में शामिल किए जाने के बाद अब लोग ये पूछ रहे हैं कि चेतेश्वर पुजारा जैसे टेस्ट क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी होने के बाद भी रजत जैसे नए खिलाड़ी का चयन क्यों किया गया है। लेकिल इन कयासों और सवालों का रोहित शर्मा ने जवाब मीडिया में आकर दिया है।

हैदराबाद में होने वाले मैच से पहले रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘हम लोगों ने चेतेश्वर पुजारा को लेकर काफी बातचीत की थी लेकिन यह युवा खिलाड़ी- इनको कब मौका मिलेगा? इस चीज को लेकर भी हमने काफी सोचा था। अनुभवी खिलाड़ी को टीम में शामिल ना करना बहुत ही मुश्किल फैसला होता है क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए लगातार रन बनाए होते हैं। यही नहीं उन्होंने कई मुकाबलों में अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका भी निभाई होती है। उनको टीम में ना लेना बहुत ही मुश्किल फैसला होता है।’

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, ‘कभी-कभी आपको सेटअप में और भी खिलाड़ियों को लाना होता है। आपको यह देखना होता है कि कौनसा खिलाड़ी किन परिस्थिति में कैसा प्रदर्शन कर सकता है? उन्होंने आगे कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि किसी खिलाड़ी के लिए टीम में आने के दरवाजे पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। जब तक कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और लगातार रन बना रहा है उसकी टीम में जगह बनी रहेगी। साथ ही हम और भी खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहेंगे। मौके सभी खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए और यही वजह है कि रजत पाटीदार को हमने टीम में शामिल किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811