Let’s travel together.

ग्रामीण क्षेत्रो की प्रधानमंत्री योजना में बनी सडको के हालात बद से बदत्तर

0 175

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव दीवानगंज, अंबाडी, और सेमरा में 2012 में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सड़क बनाई गई थी जिसकी देखरेख ना होने के कारण सी सी सड़क में जगह-जगह 8 -8 इंच गहरे गड्ढे हो गए है सड़क की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार कि इसके बावजूद भी सड़क में कोई भी सुधार नहीं हो रहा है जबकि दीवानगंज रेलवे स्टेशन तक 20 से 25 गांव के लोग रोज रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक आते जाते रहते हैं फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज (सेमरा)तक 3.5 किलोमीटर मार्ग में तीन पंचायत पड़ती है दीवानगंज पंचायत, अंबाडी पंचायत, और सेमरा पंचायत तीनों पंचायत के ग्रामीण सड़क खराब होने के कारण परेशान हो रहे हैं तीनों पंचायतों की लगभग 11हजार जनसंख्या है इसके अलावा भी आसपास के 20 से 25 गांव के लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं इसके बावजूद भी सरकार द्वारा इस सड़क की मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है जबकि फरवरी 2022 में इस रोड की मरम्मत के लिए रायसेन के ठेकेदार ने 1 साल के लिए फैक्ट्री चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक मरम्मत का कार्य सौंपा गया था मगर ठेकेदार इस रोड पर कार्य नहीं कर रहा था उसका ठेका निरस्त कर नए ठेकेदार को कार्य करने को दिया है मगर नए ठेकेदार द्वारा भी कोई कार्य नहीं हो रहा है। इसी रोड पर सोसाइटी दीवानगंज के सामने गहरा गड्ढा हो गया है उसमें दीवानगंज पंचायत द्वारा दो ट्राली मुरम डाल दी गई इसके बावजूद भी वहा गड्ढा नहीं भराया है जबकि दूसरा गड्ढा अयोध्या धाम मंदिर अंबाड़ी के सामने बना हुआ है वह पर भी बहुत गहरा गड्ढा हो गया था। उसमें भी बारिश का पानी भरा रहता है। वर्तमान में जिस ठेकेदार के पास ठेका है वहा भी फरवरी में समाप्त होने वाला है।

इनका कहना हे-
फैक्ट्री चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन सेमरा दीवानगंज तक सन 2012 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत रोड बनाया गया था जहां पर आबादी है वहां पर सीसी रोड का निर्माण किया गया था रोड बने 10 साल पूरे गए है सीसी रोड जगह-जगह गहरे गहरे गड्ढे बन गए हैं मोटरसाइकिल चालक इन गाडो से होकर गुजरता है तो हमेशा भय बना देता है की कई गिर ना जाए।
दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक

2007 में रोड का कर प्रारंभ हुआ था और 2012 में बनकर तैयार हुआ था तब से आज तक सीसी रोड पर ठेकेदार द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है जिस कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं ठेकेदार को जहां पर गड्ढे हुए हैं उनको भरवाना चाहिए ताकि ग्रामीणों को रोड की सुविधा मिले।
गौरव नायक दीवानगंज 

भोपाल विदिशा हाईवे से से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक जो प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत रोड बना था उसकी मरम्मत नहीं हो रही है जगह-जगह डामर और आरसीसी में गड्ढे हो गए हैं। ठेकेदार को इस रोड पर मरम्मत का कार्य करना चाहिए।
इकबाल खां दीवानगंज

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811