दायरा बढाकर व्यवसायिक संस्थानों को कर प्रक्रिया में लाने की तैयारी
अनुराग शर्मा सीहोर
पंचायतों को आर्थिक रूप से सुदृढ और सशक्त बनाने की दिशा में ग्रामीण विकास विभाग आगे बढ रहा है। पंचायतों का राजस्व बढाने की कार्ययोजना तैयार की गई है जिसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने कर प्रक्रिया में कसावट लाने की दिशा में कदम उठाया है। इसी तारतम्य में पंचायतों में नए व्यवसायिक संस्थान बनाए जाएंगे जिनसे प्राप्त राजस्व गांव के विकास में खर्च किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गांवो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारें अनेकों कार्यक्रम संचालित कर रही है। जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने बताया कि पंचायतों में व्यवस्था बनी है। आगामी दिनों में कर प्रक्रिया का दायरा बढाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में हाईवे सडक किनारे शासकीय भूमि चिन्हित की जा रही है ऐसी जगह पर मार्केट तैयार किया जाएगा जिससे एक तो युवाओं को रोजगार मिलेगा तो वहीं पंचायतों की आय भी बढेगी।
चलाया जाएगा अभियान
ग्रामीण क्षेत्र के तहत आने वाले व्यवसायिक संस्थान होटल, पेट्रोल पंप, स्कूल, दुकाने, वेयर हाउस, रिर्सोट सहित अन्य संस्थाना पूरा डाटा तैयार किया जाएगा जो भी संस्थान छूट रहे हैं उन्हें कर के दायरें में लाया जाएगा। बताया कि स्वच्छता कर की व्यवस्था बनी हुई है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसको लेकर जागरूकता की कमी देखी जा रही है। स्वच्छता को लेकर जन जागृति अभियान चलाया जाएगा।
समीक्षा और निगरानी
श्री तिवारी ने बताया कि पंचायतों में सम्पत्ती आईडी बनी है। जिसमें व्यवसायिक संस्थानों की जानकारियां हैं। कर व्यवस्था की सतत निगरानी होगी और समय समय पर समीक्षा की जाएगी। कई पंचायत की और बेहतर काम कर रही हैं लेकिन इस व्यवस्था को सुचारू बनाने की और विभाग काम कर रहा है। इससे राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी