सी के पारे रायसेन
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मनसा अनुरूप फिट इंडिया मूवमेंट अपने साकार करने एवं खेल भावनाओं को प्रोत्साहित के उद्देश्य से संसदीय क्षेत्र रायसेन में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें इस आयोजन में खिलाड़ियो द्वारा विभिन्न खेलों प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री एवं भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा शामिल हुए।

सांसद खेल महोत्सव में देश के ऑलराउंडर और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का जोरदार भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही जडेजा स्टेडियम पर पहुंचे आयोजकों और क्रिकेट प्रेमियों ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया पुष्प वर्षा हुई नारों की गूंज सुनाई दी और हर तरफ उत्सव का माहौल नजर आया

रायसेन सांसद खेल महोत्सव के दौरान दर्शकों का चारों ओर खासा नजारा देखने को मिला। जब क्रिकेट स्टार रविंद्र जडेजा की पहली गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने चौका जड़ा चौका लगाते ही स्टेडियम में तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में आज 2 फरवरी 26 समापन के दौरान पहली बार भव्य सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों से लेकर आम नागरिक एवं रायसेन जिले के ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर भी खासा उत्साह देखा गया। स्टेडियम के आसपास चारों ओर दर्शकों ने खेलों का आनंद लिया।

अंत में समापन के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री द्वारा जीते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्री, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जिला प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, विधायक प्रभुराम चौधरी,आठों विधानसभा के विधायक गण, जिलाअध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी,एवं अधिकारी, कर्मचारी खेल महोत्सव में शामिल हुए।