Let’s travel together.

राज्यमंत्री की अनोखी पहल-युवा उत्सव कार्यक्रम में राज्यमंत्री  नरेंद्र शिवाजी पटेल मिला 5 किलो अन्नदान, पटेल ने 5 किलो अन्नदान को 25 गुना करके टीम पहल को किया दान ..

0 81

विश्वविद्यालय संस्थान द्वारा नया प्रयोग करते हुए अतिथियों को 5-5 किलो दिया था अन्नदान

यशवंत सराठे  बरेली रायसेन

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में अयोजित अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तर युवा उत्सव कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल सम्मलित इस बीच उन्हें विश्वविद्यालय संस्थान द्वारा नया प्रयोग करते हुए कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथियों को पांच-पांच किलो अन्नदान देकर सम्मानित किया । जिससे कि 5 किलो मिले अन्य दान को 25 गुना करके किसी भी वृद्ध आश्रम,अनाथ आश्रम सहित धार्मिक संस्थान जो जरूरतमंद लोगों की मदद करती हो ऐसी संस्थान को भेंट करना हे।

राज्यमंत्री ने 25 गुना करके अन्नदान किया भेंट 

शुक्रवार को उदयपुरा विधायक राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल बरेली टीम पहल पहुंचे टीम पहल आश्रम में मौजूद वृद्धजनों से हाल-चाल जाना और टीम पहल भवन का निरीक्षण भी किया राज्यमंत्री ने युवा उत्सव कार्यक्रम में सम्मान के तौर पर मिले पांच किलो अन्नदान को 125 किलो करके सवा कुंडल अन्नदान बरेली क्षेत्र मैं बेसहारों का सहारा बनकर जरूरतमंद लोगों के लिए काम कर रही टीम पहल को भेंट किया | राज्यमंत्री ने कहा कि टीम पहल बहुत अनुकरणीय प्रशंसनीय कार्य अपने बरेली नगर में कर रही है वृद्धजनों एवं गौ माता की ऐसे अभिनव प्रयोग करके टीम पहल सेवा कार्य कर रही है जो प्रंशासनीय है हम सभी को भी टीम पहल का सहयोग करना चाहिए उसी दशा में छोटा सा कदम है | टीम पहल परिवार द्वारा राज्यमंत्री को टीम पहल स्टीकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया | राज्यमंत्री श्री पटेल के साथ नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजाभैया चौधरी,अजय जैन, नेपाल सिंह राजपूत, महेश पटेल, योगेश पटेल,अभिज्ञान नरेंद्र शिवाजी पटेल,भरत शर्मा,पूरन धाकड़,जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी रायसेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे |

न्यूज़ सोर्स- रोहित चौधरी बरेली
BJP जिला सह-मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811