Let’s travel together.

राहुल गांधी बोले, 22 जनवरी को राजनीतिक कार्यक्रम, चुनावी फ्लेवर के कारण नहीं जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष

0 83

 कोहिमा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 22 जनवरी का जो कार्यक्रम हो रहा है, वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। भाजपा और RSS ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है और इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा विचारधारा की यात्रा है। INDIA गठबंधन चुनाव लड़ेगा और जीतेगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ‘छोटे राज्य’ से होने के बावजूद नागालैंड को देश के अन्य लोगों के बराबर महसूस करना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का विचार ‘लोगों को न्याय देना’ और ‘राजनीति, समाज और आर्थिक संरचना को सभी के लिए समान और सुलभ बनाना’ है।

मणिपुर में अन्याय हुआ

 

राहुल गांधी ने कहा कि बीते साल हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले, इसके बाद काफी लोगों ने हमें कहा था कि पूर्व से पश्चिम भी यात्रा करनी चाहिए। मणिपुर से यह यात्रा शुरू हुई, मणिपुर के साथ काफी अन्याय हुआ है। महीनों से हिंसा चल रही है। यहां भाजपा नहीं पहुंची। इसके बाद हम नागालैंड पहुंचे यहां भी प्रधानमंत्री ने नागालैंड के लोगों से एक वादा किया गया था लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811