Let’s travel together.

डेढ़ लाख स्टूडेंट्स को अब तक नहीं मिला मार्कशीट, विद्यार्थियों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना, जानें क्या है पूरा मामला

0 84

इंदौर। इंदौर के ए प्लस नेक ग्रेड देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में व्यवस्थाएं पटरी से उतरती जा रही है। हालत यह है कि डीएवीवी में अंकसूची खत्म हो गई है और रिजल्ट घोषित होने के बावजूद विद्यार्थियों को अभी तक अंकसूचियां नहीं मिली है। करीब डेढ़ लाख स्टूडेंट्स को मार्कशीट नहीं मिल पाई है। डीएवीवी में करीब 15 दिन पहले ही मार्कशीट खत्म हो गई है। अब नए टेंडर किए गए हैं और अनुमान है कि स्थिति सामान्य होने में एक महीना लग जाएगा। डीएवीवी में इस समय व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई है। विश्वविद्यालय के सबसे जरूरी दायित्वों में से एक मार्कशीट वितरण कार्य गड़बड़ाया हुआ है क्योंकि विश्वविद्यालय में मार्कशीट खत्म हो गई हैं। ऐसे में बच्चों को माइग्रेशन-ट्रांसक्रिप्ट और डिग्री बनाने का काम प्रभावित हो गया है।

दरअसल, विधानसभा चुनाव के बाद डीएवीवी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष और एमए, एम कॉम, एमएससी दूसरे और चौथे सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित किए। इसके लिए डीएवीवी ने अपने इमरजेंसी स्टॉक अंकसूची जारी की। डीएवीवी ने सिर्फ स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की करीब 70 हजार अंकसूची कॉलेजों में पहुंचाई। फिलहाल डीएवीवी द्वारा स्थिति से निपटने के लिए ऑनलाइन और कम्प्यूटराज्ड अंकसूची को सत्यापित कर स्टूडेंट्स को दिया जा रहा है।

इसके अलावा जनवरी पहले सप्ताह में डीएवीवी मार्कशीट के लिए टेंडर भी निकाल चुका है। लेकिन एजेंसी तय होने के बाद ही अंकसूची की सप्लाय की जाएगी। इसमें एक महीने से ज्यादा का समय लग सकता है। बता दें कि डीएवीवी द्वारा सालभर में 5 लाख मार्कशीट जारी की जाती है। वर्तमान में स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को कॉलेज बदलने में दिक्कतें आ रही है, क्योंकि मार्कशीट नहीं होने से माइग्रेशन बनाने में दिक्कतें आ रही है। डीएवीवी सत्यापित कंप्यूटराइज्ड मार्कशीट के आधार पर माइग्रेशन बना रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811