रायसेन में पीजीटीसीए की क्लास अटेंड कर घर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचला मौके पर दर्दनाक मौत, इलेक्ट्रिकल बाइक पर पीछे बैठा छात्रा का मामा घायल
रायसेन में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पीजीडीसीए की क्लास अटेंड कर घर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक का पहिया छात्राके सिर के ऊपर से गुजर गया जिससे छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रायसेन थाना कोतवाली के ग्राम बीरपुर निवासी सानू सिंगरौली 22 साल अपने गांव से रायसेन पीजीडीसीए की क्लास अटेंड करने आई थी वापस लौटते समय दोपहर 2 भोपाल रोड दरगाह शरीफ के पुल पर छात्रा की इलेक्ट्रिकल बाइक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारते हुए कुचल दिया। छात्र के साथ स्कूटी पर मामा पुरुषोत्तम सिंगरौली 28 साल भी सवार था जिसे गंभीर चोट लगी है।