Let’s travel together.

दुकानदार खुले में बेच रहा था एक्सपायरी डेट की चिप्स, मामले में खाद्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

0 79

जबलपुर।जबलपुर के सिहोरा में एक स्वीट्स बेकरी की दुकान में चिप्स लेने गए एक ग्राहक ने चिप्स पर एक्सपायरी डेट को देखकर दुकानदार पर जहां नाराजगी जाहिर कि तो साथ ही खाद्य विभाग की टीम को बुलाकर दुकान की जांच भी करवा दी जिसमे भारी मात्रा में दुकान में रखे एक्सपायरी डेट की चिप्स और नमकीन बिस्किट बरामद की गई। दरअसल, सिहोरा के गढ़िया मोहल्ला निवासी शशिकांत यादव अपने बच्चों के लिए चिप्स लेने नरेंद्र स्वीट्स गया था जहां उन्होंने जब चिप्स पर एक्सपायरी डेट देखी तो वो 2023 में निकल चुकी थी उसके बावजूद भी दुकानदार चिप्स को धडल्ले से बेच रहा था।

यह सब देखकर शशिकांत दुकानदार पर नाराज हुआ और उन्होंने वहां से खाद्य विभाग की टीम को इस बात की सूचना दी जिसके घंटों बाद जब खाद्य विभाग की टीम जबलपुर से सिहोरा पहुंची और पूरी दुकान में रखे खाद्य पदार्थों को जांच की गई तो दो बड़े कार्टून से अधिक मात्रा में एक्सपायरी डेट की चिप्स और नमकीन बिस्किट बरामद हुई। जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने सभी खाद्य पदार्थों का सैंपल लेते हुए रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में पेश करने की बात कही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811