Let’s travel together.

मंडीदीप नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना चढ़ गई भ्रष्टाचार की भेट

0 172

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

गरीब और असहाय लोगों के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जेसे मसीहा बनकर आए है। हर गरीब का सपना होता है की मेरा एक छोटा सा घर हो पर मंडीदीप नगर पालिका में गरीबों के सपनो को चकना चूर करते दिखाई नजर आ रहे है। हम बात कर रहे है ऐसे लोगो की जो बाहर से आकर अवेध कॉलोनियों में आवास योजना का लाभ भी ले रहे है।और आवास योजना प्रभारी मयंक शर्मा भी इस भ्रष्टाचार में जमकर साथ देते दिखाई नजर आ रहे है। जो गरीब मंडीदीप नगर पालिका में रह रहे है। उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिल रहा है।जिससे वो टूटे फूटे मकान और मंडीदीप नगर पालिका के चक्कर लगाने को मजबूर दिखाई नजर आ रहे है। बार बार आवास योजना का फार्म भरने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिल रहा है।

अधिकारियों की मिलीभगत से अवेध कोलिनियो में दिया जा रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभअवैध कालोनियों में दिए गए प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच की जाए तो कई और भी मामले उजागर हो सकते हैं। लगातार अवैध कालोनियों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने से भवन निर्माण शाखा में आने वाले टैक्स भी चोरी हो रहा है। बिना परमिशन के बड़ी-बड़ी इमारतें बना दी गई हैं। पर नगर पालिका को भी 1 रुपए का राजस्व प्राप्त नहीं हुआ है।वही जिम्मेदार अधिकारी इसे रोकने का भी प्रयास नहीं कर रहे हैं। कहीं ना कहीं अधिकारियों की मिलीभगत से ही अवैध कॉलोनियों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है।

इनका कहना है

हर जरूरत मंद को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना चाहिए यदि अधिकारियों की मिलीभगत से अवेध कॉलोनियों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। और जिससे राजस्व भी नही मिल रहा है। में अधिकारी से जानकारी लेती हु भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर जांच कर उचित कार्यवाही होनी चाहिए।

प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल अध्यक्ष मंडीदीप नगर पालिका

में 4 से साल मंडीदीप नगर पालिका के चक्कर लगा रहा हु कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना के कई बार फार्म भर चुका हु पर मुझे आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिला है। में मजदूरी करके अपना परिवार चलाता हु मेरे घर की स्तिथि बहुत दयनीय है पर इसके बाद भी अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे है। की मुझे भी लाभ दिया जाए जिन्हे लाभ नही मिलना चाहिए उसे लाभ दिया जा रहा है।

मोती लाल कुशवाहा वार्ड नंबर 5 मंडीदीप नगर पालिका

मंडीदीप नगर पालिका में जब से मयंक तोमर को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभारी बनाया है।तब से लगातार अवैध कॉलोनियों में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। ना कि जो लोग मंडीदीप नगर पालिका में रह रहे हैं। उन्हें दिया जा रहा है इसको लेकर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जांच की जानी चाहिए प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है।

सुनील मालवीय पूर्व पार्षद पति मंडीदीप नगर पालिका

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811