Let’s travel together.

दलित पार्षदों की पिटाई के मामले में सपा नेता ने की विवादित टिप्पणी, प्राथमिकी दर्ज

0 78

मेरठ: मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक में विपक्षी दलों के दलित पार्षदों की कथित तौर पर पिटाई के मामले में राज्य सरकार के ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर पर विवादित टिप्पणी करने वाला एक वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मुकेश सिद्धार्थ के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि भड़काऊ भाषण के मामले में सिविल लाइन थाने के दारोगा आशीष कुमार की तरफ से मुकेश सिद्धार्थ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैर क़ानूनी समूह का सदस्य होना), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 153-ए (विभिन्न जाति, समूहों के बीच सद्भाव बिगाड़ना व शत्रुता को बढ़ावा देना),115 (अपराध के लिए उकसाना), 353 (लोकसेवक संगमारपीट-आपराधिक बल प्रयोग), 505(2) (दुर्भावनापूर्ण इरादे से एक वर्ग की भावना आहत करना), 506 (आपराधिक धमकी) और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

अधिकारी के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद मुकेश सिद्धार्थ फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ का शनिवार को यहां कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान बातचीत का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में उन्हें कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर की 10 जनवरी तक गिरफ्तारी नहीं होती है, तो हम उनकी गाड़ी और घर को फूंकने को लेकर कदम उठा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811