Let’s travel together.

भोजपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा ने जमा किया नाम निर्देशन पत्र

0 361

 

शुक्रवार को 08 अभ्यर्थियों ने जमा किए नाम निर्देशन पत्र
28 और 29 अक्टूबर को शासकीय अवकाश होने से नहीं भरे जाएंगे नाम निर्देशन पत्र

रायसेन । भोजपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा ने अपना नामांकन रिटर्निग आफीसर गोहरगंज चंद्रशेखर श्रीवास्तव के समक्ष प्रस्तुत किया। इस मोके पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर रमानी भी मौजूद थे।

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के पांचवे दिवस 27 अक्टूबर को कुल 08 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए।

विधानसभा क्षेत्र 141-भोजपुर के लिए एक अभ्यर्थी भारतीय जनता पार्टी के सुरेन्द्र पटवा पिता स्व. श्री समरथमल पटवा का नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुआ है। विधानसभा क्षेत्र 142-सांची के लिए पांच अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए जिनमें निर्दलीय अभ्यर्थी चरण सिंह पिता हल्केराम निवासी ग्राम बेरखेडी बरामदगढ़ी 33 तहसील बेगमगंज, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री भीकम सिंह पिता हरप्रसाद निवासी कानाखेड़ा कलां वार्ड क्रमांक-1 सांची, भारतीय गण वार्ता पार्टी के अभ्यर्थी उदयभान सिंह पिता करोड़ीलाल निवासी खेजड़ा बरामद भानपुर भोपाल, पब्लिक पोलिटिकल पार्टी के अभ्यर्थी मुंशीलाल सिलावट पिता जालम सिंह सिलावट निवासी शांति नगर ग्राम पडरिया काछी पोस्ट कोलूआखुर्द भोपाल तथा इंडियन नेशनल कॉग्रेस के अभ्यर्थी गुलाब चन्द्र गौतम पिता देवीलाल गौतम निवासी सेवासनी तहसील व जिला रायसेन का नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुआ है।

विधानसभा क्षेत्र 143-सिलवानी के लिए दो अभ्यर्थियों, आजाद समाजवादी पार्टी (काशीराम) के मो. तलत खान तलत पिता स्व. श्री लियाकत खान निवासी वार्ड क्र-8 रायसेन और निर्दलीय अभ्यर्थी हरी बाबू धाकड़ पिता खुमान सिंह ठाकुर निवासी साकेत नगर बरेली का नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुआ हैं। विधानसभा क्षेत्र 140-उदयपुरा के लिए 27 अक्टूबर को किसी अभ्यर्थी का नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नामांकन पत्र 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्राप्त किए जायेंगे। नामांकन पत्रों की संविक्षा 31 अक्टूबर मंगलवार को होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 02 नवंबर गुरुवार तक नाम वापस ले सकेंगे। शासकीय अवकाश के दिवसों 28 अक्टूबर चतुर्थ शनिवार और 29 अक्टूबर रविवार को शासकीय अवकाश होने से नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811