Let’s travel together.

‘मस्जिद छीनी गई तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना’ ATS ने झांसी से युवक को किया गिरफ्तार

0 338

झांसी: अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में झांसी में मुकार्यना का रहने वाले जिब्रान मकरानी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट की थी। उसने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था, ”हम एक भी मस्जिद नहीं छोड़ेंगे, अगर हमसे जबरदस्ती मस्जिद छीनी गयी तो अंजाम भुगतन को तैयार रहना, बाबरी मस्जिद भी हमारी है और हमारी रहेगी।” एक्स पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले झांसी निवासी जिबरान मकरानी को यूपी एटीएस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

इस बारे में डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर यूपी एटीएस द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पैनी नजर रखी जा रही है। साइबर पेट्रोलिंग के दौरान सामने आया कि एक्स हैंडल पर यूजर जिबरान मकरानी द्वारा विद्वेषपूर्ण व भड़काऊ पोस्ट की गयी है। जांच में सामने आया कि यह पोस्ट सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने, धार्मिक वैमनस्य व उन्माद फैलाने के उद्देश्य से की गयी है। एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल के निर्देश पर टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि भड़काऊ पोस्ट करने वाले हैंडल को झांसी निवासी जिबरान मकरानी संचालित करता है।

उन्होंने बताया कि जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए एटीएस की झांसी यूनिट में बुलाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने बाबरी मस्जिद का बदला लेने के उद्देश्य से यह पोस्ट किया था ताकि मुसलमान भाई राम मंदिर को नेस्तनाबूद कर दें, जैसे हमारे बुजुर्गों ने किया था। बाद में पुलिस से बचने के लिए उसने पोस्ट को डिलीट कर दिया था। जब एटीएस ने उसके मोबाइल को खंगाला तो उसमें पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स, जैसे बाबरी मस्जिद के विध्वंस, इजराइल पर हुए हमास के आतंकी हमले का समर्थन करने वाले और पीएफआई के समर्थन में किए गये पोस्ट मिले। इस संबंध में उसने बताया कि वह मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार से आहत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811