Let’s travel together.

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

0 63

 

जोन 10 के वार्ड 52 हुए, 2122 पात्र नागरिक केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए

ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू हुए शामिल

सुरेंद्र जैन रायपुर 

विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत  रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 के जोन क्रमांक 10 कार्यालय परिसर अमलीडीह में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर लगाई गई। जिसमें आम नागरिकों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू शामिल हुए।

श्री साहू ने शासकीय विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों में जाकर अवलोकन किया । उन्होंने अधिकारियों को आम जनता को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। 5471 नागरिकों ने वार्ड क्रमांक 52 के शिविर में पहुंचकर केन्द्र सरकार की लोकहितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही जन स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में 1250 नागरिकों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयॉ दी। 550 नागरिकों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

शिविर में पीएम विश्वकर्मा योजना से पात्र 101 नागरिक एवं पीएम उज्जवला योजना से 450 नागरिक पीएम स्वनिधि योजना से 34, आयुष्मान भारत योजना से 90, आधार कार्ड अपडेटेशन योजना से 175 नागरिक प्रत्यक्ष लाभान्वित हुए। शिविर में 75 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी में सफलता की कहानी सुनाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा क्विज प्रतियोगिता में 190 नागरिकों ने भाग लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खरोरा में चाकुमारकर ,हत्या तीन गिरफ्तार     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811