मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित डोलाघाट हनुमान मंदिर पर सात दिवसीय राम चरित मानस महायज्ञ एवं भागवत कथा का प्रारंभ हो गई है। कथा के पहले दिन बड़े धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा डोलाघाट हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुईं जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज से होते हुए फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज, खेड़ापति हनुमान मंदिर दीवानगंज, भवानी चौक दीवानगंज, सोसाइटी दीवानगंज, अयोध्या धाम मंदिर अंबाडी, और गणेश चौराहा , चांदनी चौक अंबाडी के विभिन्न मार्गो से होते हुए से ढोला घाट पहुंची। कलश यात्रा में छोटी-छोटी कन्याएं, माता, बहने ,बुजुर्ग, युवा और आसपास के क्षेत्र की सभी भक्तगण नंगे पैर 10 किलोमीटर पैदल चलते हुए शाम 4 बजे डोला घाट पहुंची इसके उपरांत रामचरितमानस एवं भागवत कथा का प्रारंभ हुआ।

कथा लगभग 24 वर्षों से लगातार चल रही है इस डोलाघाट हनुमान मंदिर पर लगातार 24 घंटे रामायण पाठ निरंतर चल रहा है। इस मंदिर में रहने वाले श्रीश्री 1008 यज्ञदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज की स्थिति में हो रहा है कथा 7 दिन से चलेगी। कथा साध्वी राधिका किशोरी द्वारा दोपहर 12 से लेकर 4 बजे तक सुनाई जाएगी। इसके उपरांत 9 जनवरी को इसका समापन होगा और प्रसाद के रूप में भंडारा किया जायेगा। भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर जिस जगह मंदिर बना है उसे जगह आए दिन एक्सीडेंट हुआ करते थे। जिसमें कई मोते भी हो चुकी है। जहां पर मंदिर बना है उसके सामने हर एक-दो दिन में होनी अनहोनी हो जया करती थी। इससे विचलित होते हुए ग्राम वासियों ने यहां पर हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की गई। इसके पश्चात यहां लगातार रामायण का पाठ कराया जा रहा है। साल में एक बार जनवरी के महीने में रामचरितमानस महायज्ञ एवं भागवत कथा का आयोजन होता है।